प्रिया शर्मा कुल्लू — गांधी नगर कुल्लू में वैशाली होटल के पास अचानक एक पेड़ गिरने से स्टेट हाईवे बाधित हो गया। पेड़ गिरने के चलते सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए आवाजाही ठप हो गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।
स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, खासकर बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ गिरने जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
















