बिलासपुर, 20 मार्च 2026: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 की पहली सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार सहित मेला समिति से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

















