सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार पर नौकरशाही का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोगा में आयोजित आप की रैली में मुख्य सचिव और डीजीपी की उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे सेवा नियमों का उल्लंघन बताया। सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया संदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा कि रैली में शीर्ष सिविल सेवकों की उपस्थिति देखकर यह चिंताजनक लगता है कि क्या भारत के ‘स्टील फ्रेम’ नौकरशाह अब राजनीतिक दबावों के सामने झुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नौकरशाही का काम निष्पक्षता के साथ चलाना होता है, लेकिन इस घटनाक्रम से प्रतीत होता है कि यह संवैधानिक दायित्व ठेंगा दिखा दिया गया।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/dedicaemergency-set-tare-at-pgimer-chandigarh/
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने मोगा रैली में अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का प्रयोग कर भीड़ जुटाने का प्रयास करना और डीजीपी व मुख्य सचिव की रैली में उपस्थिति सुनिश्चित कराना पूरी तरह अनैतिक और नियमों के खिलाफ है। सुनील जाखड़ ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां नौकरशाही की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की प्रतिष्ठा के लिए खतरा हैं।

















