सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में 500 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट से प्रतिवर्ष करीब 8 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया जाएगा, जिसे प्रदेश सरकार 3.45 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/india-post-reinvents-campus-outreach-with-n-gen-post-office-at-pgimer/
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बल मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र को स्वच्छ व टिकाऊ ऊर्जा का लाभ प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।





















