सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला ।हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) केवल मुनाफे के दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि निगम ने 50 वर्षों तक जनता को सेवा दी है और राज्य में बस सेवाओं पर लगभग 5 लाख यात्री प्रतिदिन निर्भर हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि HRTC को कई रियायतें देनी पड़ती हैं और कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां निजी बस ऑपरेटर नहीं जाते, लेकिन निगम वहां सेवाएं देता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर HIM Card को लेकर फैल रही गलतफहमी निराधार है, और यात्रा के लिए वही नियम लागू रहेंगे।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/ramaditya-singh-warns-will-publicly-name-officers-in-future/
मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल और हरिपुरधार बस हादसे के संदर्भ में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच जारी है और रोड सेफ्टी के लिए प्रदेश में 148 ब्लैक स्पॉट में से 147 पर सुधार कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि HRTC के पास 3200 बसें हैं, जिनमें से 500 बसें हटाई जाएंगी, और 300 इलेक्ट्रिक व 250 मिनी बसें जल्द आ जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने शिमला रोपवे परियोजना, बाहरी राज्यों की बसों से हिमाचल बसों के नुकसान और कर्मचारियों के लिए अलग आइडेंटिटी कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्टता दी।





















