सिद्धविनायक टाइम्स शिमला। कुल्लू जिले के किसानों और बागवानों के लिए राहत भरी सूचना देते हुए उद्यान विभाग के अधिकारी डॉ. राज कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा इस समय विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेब, आड़ू, नाशपाती सहित अन्य फल प्रजातियों के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे बागवानी को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। डॉ. राज कुमार ने कहा कि इच्छुक किसान उद्यान विभाग के कार्यालय से संपर्क कर पौधों की उपलब्धता, मूल्य और वितरण प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग किसानों को केवल गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/the-youth-of-himachal-pradesh-will-present-their-views-in-delhi/
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए नकली और घटिया कीटनाशकों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी भी क्षेत्र से ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो विभाग द्वारा त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है। उद्यान विभाग का लक्ष्य किसानों को सुरक्षित कृषि सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
कुल्लू से प्रिया शर्मा की रिपोर्ट।




















