सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नववर्ष के पहले दिन अपनी धर्मपत्नी, विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और नए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धार्मिक पर्यटन प्रदेश की विरासत और आधुनिक विकास के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है और इससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलता है। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को इस अवसर पर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/cm-sukhu-and-kamlesh-thakurovernorew-year/
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया गया, लेकिन दैवीय आशीर्वाद और प्रदेशवासियों के सहयोग से इन सभी चुनौतियों को पार किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी, अनुराधा राणा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।





















