सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर मनरेगा के तहत गरीबों और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में लाखों कमजोर और वंचित परिवारों को वैधानिक 100 दिन का रोजगार नहीं दिया गया, जिससे उनकी आजीविका और आत्मसम्मान प्रभावित हुए हैं। अश्वनी शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजी गई राशि का हवाला देते हुए पूछा कि राज्य सरकार मजदूरों को पूरा रोजगार क्यों नहीं दे रही।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/workers-pay-tribute-to-former-pm-atal-bihari-vajpayespread-his-principles/
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 2024–25 और 2025–26 में हजारों ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत अनिवार्य सोशल ऑडिट क्यों नहीं कराए गए और 10,653 भ्रष्टाचार मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं हुई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता यह स्पष्ट करती है कि मनरेगा में शामिल भ्रष्टाचार में आप नेताओं और विधायकों की संलिप्तता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा और स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी भी मौजूद रहे।





















