Sunday, October 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Chandigarh > मनरेगा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार पर भाजपा का हमला- अश्वनी शर्मा

मनरेगा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार पर भाजपा का हमला- अश्वनी शर्मा

Ameesha by Ameesha
10 months ago
in Chandigarh, Latest News, Political News
0

चंडीगढ़, 29 दिसंबर। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर केंद्र सरकार के “विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB- G RAM G Act, 2025)” के खिलाफ सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लगाए। उन्होंने कहा कि आप सरकार मनरेगा मजदूरों को गुमराह कर इस कानून के विरोध में जबरन और धोखे से उनसे हस्ताक्षर करवा रही है।

पंजाब के मजदूर VB- G RAM G Act, 2025 के विरोध में

अश्वनी शर्मा ने दावा किया कि पंजाब सरकार ग्राम सेवकों के माध्यम से मजदूरों से एक विशेष फॉर्म भरवा रही है, ताकि यह दिखाया जा सके कि पंजाब के मजदूर VB- G RAM G Act, 2025 के विरोध में हैं, जबकि हकीकत इसके उलट है। शर्मा ने इस फॉर्म को सार्वजनिक करते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश है। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी और प्रवक्ता एस.एस. चनी भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आए और दिल्ली की जनता द्वारा चुनावों में पराजित अरविंद केजरीवाल अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। शर्मा के अनुसार यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश के संघीय ढांचे के लिए भी खतरा है।

मजदूरों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा

अश्वनी शर्मा ने नए कानून की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि VB- G RAM G Act, 2025 के तहत ग्रामीण मजदूरों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। साथ ही, समय पर काम उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। उन्होंने सवाल उठाया कि मजदूरों के हित में बने इस कानून का मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध क्यों कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आप सरकार पिछले तीन वर्षों में मौजूदा मनरेगा कानून के तहत भी मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने में विफल रही है, लेकिन इस विफलता पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के प्रावधानों के अनुसार, मजदूर द्वारा काम की मांग करने के 15 दिनों के भीतर रोजगार देना अनिवार्य है, अन्यथा बेरोजगारी भत्ता देना होता है। इसके बावजूद पंजाब सरकार न तो समय पर काम दे रही है और न ही बेरोजगारी भत्ता।

शर्मा ने मनरेगा की धारा 25 का हवाला देते हुए पूछा कि प्रदेश के 23 जिलों में इस प्रावधान के उल्लंघन पर कितने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने अनुसूचित जाति के मजदूरों से जुड़े मामलों में एससी एक्ट के तहत अनिवार्य कार्रवाई न होने का भी आरोप लगाया।

भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अनिवार्य सोशल ऑडिट तक नहीं करवा रही

उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अनिवार्य सोशल ऑडिट तक नहीं करवा रही है। उनके अनुसार वर्ष 2024-25 में 6,095 ग्राम पंचायतों और 2025-26 में 7,389 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट नहीं कराया गया। इसके अलावा, स्पेशल ऑडिट यूनिट द्वारा पकड़े गए 3,986 भ्रष्टाचार मामलों में अब तक कोई एक्शन टेकन रिपोर्ट जारी नहीं की गई है।

अश्वनी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि लोकपाल/ओम्बड्सपर्सन द्वारा जांच के बाद 2 करोड़ 35 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश दिए गए थे, लेकिन उन्हें अब तक लागू नहीं किया गया। इससे सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि जब खुद कांग्रेस नेतृत्व मनरेगा में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करता है

कांग्रेस पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी स्वयं मानते हैं कि मनरेगा में भ्रष्टाचार है। उन्होंने एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने स्वीकार किया था कि कानून लागू होने के सात साल बाद भी भ्रष्टाचार जारी है, न तो 15 दिनों में काम मिलता है और न ही समय पर मजदूरी। उन्होंने यह भी कहा कि 2,252 करोड़ रुपये के ऐसे कार्य कराए गए जिनकी अनुमति नहीं थी।

भाजपा नेता ने कहा कि जब खुद कांग्रेस नेतृत्व मनरेगा में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करता है, तो फिर इस मुद्दे पर कांग्रेस और आप सरकार का विरोध समझ से परे है।

Tags: Ashwini SharmaChandigarh bjp
Previous Post

140 वर्षों में कांग्रेस ने देश को परिवारवाद, विभाजन और तुष्टीकरण के जख्म दिए: डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा जनता के हित में कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़ी

Next Post

VB-G RAM G योजना को रोकने का आरोप, भाजपा प्रवक्ता ने कहा – कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर

Ameesha

Ameesha

Next Post
VB-G RAM G योजना को रोकने का आरोप, भाजपा प्रवक्ता ने कहा – कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर

VB-G RAM G योजना को रोकने का आरोप, भाजपा प्रवक्ता ने कहा – कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर

हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयां: मंत्री रोहित ठाकुर ने अरसू स्कूल के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयां: मंत्री रोहित ठाकुर ने अरसू स्कूल के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जयराम ठाकुर ने देहरा में बच्चों की प्रतिभा को किया सम्मानित, कहा – ‘प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं

जयराम ठाकुर ने देहरा में बच्चों की प्रतिभा को किया सम्मानित, कहा – ‘प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं

डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डाकघर लघु बचत पुरस्कार राशि से निर्मित परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आईजीएमसी मामले की फिर जांच होगी, डॉक्टरों के व्यवहार पर सरकार सख्त

आईजीएमसी मामले की फिर जांच होगी, डॉक्टरों के व्यवहार पर सरकार सख्त

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

H H the Dalai Lama Congratulated Nobel Peace Laureate Navi Pillay

October 10, 2026

September 4, 2026

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

July 17, 2026

Post View

19

Recent News

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

H H the Dalai Lama Congratulated Nobel Peace Laureate Navi Pillay

2026/10/10 05:33:26pm
Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

2026/10/10 05:25:20pm
Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

Dalai Lama returns to Dharamshala after over two-month Ladakh stay

2026/09/04 12:51:16pm

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

2026/07/17 07:56:29pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    932
    1106
    Visitors Today
    4708415
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us