सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में आयोजित डेलॉइट के ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ में भाग लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बना रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीकों के उपयोग से सरकारी सेवाओं की पहुंच आम नागरिक तक सरल हुई है और योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत आधुनिक तकनीक का समावेश कर सेवा प्रणालियों को सशक्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- https://sidhivinayaktimes.com/gokul-butel-inspired-children-on-moral-values-impoeducatiopresidenc-annual-function/
हिम परिवार परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से नागरिकों का एकीकृत और सटीक डेटाबेस तैयार किया गया है, जिससे पात्र लाभार्थियों की पहचान आसान हुई है और लोग घर बैठे विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रदेश सरकार की विभिन्न नवाचारी पहलों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) के.एस. बांशटु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।





















