सिधिविनायक टाइम्स शिमला। प्रेसीडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में 11वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल शामिल हुए। उन्होंने स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की और बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि अच्छे डॉक्टर या इंजीनियर बनने के साथ-साथ अच्छे इंसान बनना भी जरूरी है। उन्होंने माता-पिता और स्कूल की भूमिका को बच्चों में नैतिक मूल्यों और करुणा भाव विकसित करने में अहम बताया।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/mehgautam-college-secures-post-basicursing-exam/
समारोह में शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक शिव कुमार डोगरा, वर्तमान चेयरमैन उषा डोगरा, प्रबंध निदेशक हिमांशु डोगरा और प्रधानाचार्य देविना शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चों की उपलब्धियों और उत्कृष्टता के लिए विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी।





















