Thursday, March 12, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > शिक्षा व स्वास्थ्य विकास पर जोर: गाइड पब्लिक स्कूल के समारोह में विधायक पठानिया की घोषणाएं

शिक्षा व स्वास्थ्य विकास पर जोर: गाइड पब्लिक स्कूल के समारोह में विधायक पठानिया की घोषणाएं

SIDHIVINAYAKTIMESH by SIDHIVINAYAKTIMESH
3 months ago
in Himachal
0

सिधिविनायक टाइम्स शिमला। शाहपुर स्थित द गाइड पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और सरकारी संस्थानों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थान भी इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने गाइड पब्लिक स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान पिछले 36 वर्षों से शाहपुर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है और यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थी आज देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/cm-lashes-outndora-ut-ending-mnregnjusticepoor/

विधायक पठानिया ने विद्यालय के प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ को कुशल प्रबंधन एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। संबोधन के दौरान उन्होंने शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर पर अब तक 17 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं तथा आगामी समय में 4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 17 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं और शीघ्र ही यहां चार डायलिसिस मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से विकास के हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।  विधायक ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी ओर से पानी की बोतलें भेंट करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान विषय में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन से एक वैज्ञानिक परियोजना तैयार करने का आग्रह किया, जिसके लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के शुभारंभ अवसर पर वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने गाइड पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर वर्तमान में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे 21 चिकित्सकों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अलावा शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मुखिया रविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों एवं स्थानीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, प्रधानाचार्य हरदीप कौर, बीडीओ रैत कमलजीत, नगर परिषद शाहपुर की अध्यक्षा ऊषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, जिप सदस्य नीना ठाकुर, पुष्पा जरयाल, उत्तम चम्बियाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post

इंदौरा उत्सव समापन पर मुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला, बोले—मनरेगा खत्म करना गरीबों के साथ अन्याय

Next Post

प्रशासनिक कारणों से पीयू-सीईटी (स्नातक) और पीयूटीएचएटी 2026 की तिथियों में बदलाव

SIDHIVINAYAKTIMESH

SIDHIVINAYAKTIMESH

Next Post
प्रशासनिक कारणों से पीयू-सीईटी (स्नातक) और पीयूटीएचएटी 2026 की तिथियों में बदलाव

प्रशासनिक कारणों से पीयू-सीईटी (स्नातक) और पीयूटीएचएटी 2026 की तिथियों में बदलाव

कांगड़ा में नशा मुक्ति अभियान को तेज करने के लिए उपायुक्त ने नूरपुर पुलिस और पंचायतों के साथ की रणनीतिक बैठक

कांगड़ा में नशा मुक्ति अभियान को तेज करने के लिए उपायुक्त ने नूरपुर पुलिस और पंचायतों के साथ की रणनीतिक बैठक

रजोट गांव में 57 लाख रुपये की लागत से स्थापित इलेक्ट्रिक नलकूप का विधायक किशोरी लाल ने किया उद्घाटन

रजोट गांव में 57 लाख रुपये की लागत से स्थापित इलेक्ट्रिक नलकूप का विधायक किशोरी लाल ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल दौरे पर

मानव विकास रिपोर्ट 2025 में कांगड़ा पिछड़ा, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया विकास और राजनीतिक भेदभाव का आरोप

मानव विकास रिपोर्ट 2025 में कांगड़ा पिछड़ा, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया विकास और राजनीतिक भेदभाव का आरोप

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

February 22, 2026
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

February 21, 2026
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

February 21, 2026
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

February 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

9

Recent News

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

2026/02/22 08:22:12pm
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

2026/02/21 07:38:21pm
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

2026/02/21 07:36:11pm
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

2026/02/21 07:34:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    436
    4983
    Visitors Today
    2931782
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us