सिधिविनायक टाइम्स शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें विपक्ष का काम सिखाने की कोशिश न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कर्तव्य जनता की आवाज़ बनकर सरकार के हर ऐसे निर्णय और काम का विरोध करना है, जो जनहित में न हो। ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री झूठ बोलते रहते हैं और विपक्ष पर तथ्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हैं।
यह भी पढ़े:- https://sidhivinayaktimes.com/dighumarwinminister-dharmanmportancewater-conservation/
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी रैली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुक्खू की कार्यशैली की सार्वजनिक रूप से आलोचना की, जबकि अधिकारी और कर्मचारी धमकाए जा रहे हैं। जयराम ने मुख्यमंत्री से कहा कि थोड़ी नैतिकता दिखाते हुए झूठ न परोसें और विपक्ष को ये न सिखाएं कि उसे क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि वह सरकार के गलत फैसलों का विरोध करे और जनता के हित में काम करे। इसके अलावा, जयराम ठाकुर ने शिमला में पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से बिहार चुनाव में मिली सफलता पर भव्य स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र सरकार की हिमाचल प्रदेश के लिए वित्तीय मदद की सराहना की और प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की आपदा राहत मिलने की उम्मीद जताई।





















