सिधिविनायक टाइम्स: शिमला। पालमपुर के पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थामा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। भाजपा में शामिल होने के बाद अनीश नाग ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की, जहां जयराम ठाकुर ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/chisukhu-inauguratenewly-constructed-ban-gangkangra/
अनीश नाग ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश जिस गति से विकास कर रहे हैं, उससे प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का चुनाव किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने अनुभव, समर्पण और ऊर्जा के माध्यम से पालमपुर और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।





















