Sunday, July 26, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Solan > बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री सुक्खू

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री सुक्खू

कहा, चुनाव देखकर नहीं दी 1500 रुपए पेंशन और ओल्ड पेंशन स्कीम

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Solan
0

नालागढ़।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके हैं। ईमान बेचने के बाद इन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा ना होता तो निर्दलीय विधायक अपने पद से इस्तीफा क्यों देते, पैसा लिया है। इसलिए भाजपा के सामने घुटने टेकने को निर्दलीय पूर्व विधायक मजबूर हैं। मुख्यमंत्री यहां कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करवाया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैली में कहा कि नालागढ़ में मुकाबला धनवान और गुणवान के बीच है। यह चुनाव राजनीतिक सुचिता और स्वच्छता के लिए है। इसलिए हरदीप सिंह बाबा को जिताकर विधानसभा भेजें। बाबा जो भी काम लेकर आएंगे, उन्हें किया जाएगा। साढ़े तीन साल में नालागढ़ की सूरत बदल देंगे। मुख्यमंत्री कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर अपने क्रशर का स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए कभी शिमला की दौड़ नहीं लगाई। वह अपने निजी काम लेकर ही आते थे, नालागढ़ में विकास कार्य मैंने खुद किए। बिकने के बाद पूर्व विधायक एक महीना अपने विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ में नहीं आए। अब वह किस मुंह से दोबारा वोट मांग रहे हैं, जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा था। 14 महीने में उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी। वह निर्दलीय थे, वैसे भी भाजपा के साथ जा सकते थे, लेकिन जो पैसा उन्होंने अपना ईमान बेचकर लिया था, उसके दबाव में विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा।

भाजपा का झूठ और फरेब चलने वाला नहीं

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर फिर आकर झूठ बोलेंगे, लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 38 हो चुकी है। उपचुनाव की तीनों सीटें जीतकर 40 का आंकड़ा पार करेंगे। भाजपा का झूठ और फरेब चलने वाला नहीं है। हमने बिकने वाले को नहीं, ईमानदार हरदीप बाबा को टिकट दिया है। भाजपा के उम्मीदवार केएल ठाकुर बिके, ये कभी जनता के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। जो जनता की भावनाओं का ही सौदा कर दे, वह सच्चा सेवक नहीं हो सकता। हमने निर्दलीय विधायकों के खूब काम किए, क्योंकि वह जनता की आवाज बनकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने खुद को बेच दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद हमने सोचा कि तीन महीने में अक्ल आ जाएगी और स्पीकर साहब के पास जाकर उसे वापस ले लेंगे पर वे धरने पर बैठे, हाईकोर्ट गए क्योंकि भाजपा के साथ उनकी डील हुई थी।

मैंने उनकी नहीं सुनी, लेकिन बाबा की बात सच साबित हुई

हरदीप बाबा मुझे पहले ही कहते थे कि केएल ठाकुर कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे, भाग जाएंगे। मैंने उनकी नहीं सुनी, लेकिन बाबा की बात सच साबित हुई। निर्दलीय पूर्व विधायक अब भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें मालूम है कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली। इस्तीफा देने के बाद कहते थे कि कांग्रेस सरकार में हमारे काम नहीं हुए, जबकि जनता जानती है कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय से रुके पड़े कामों को हमने शुरू करवाया। नालागढ़ की जनता इस बार कोई गलती नहीं करे, चूंकि धनबल की लड़ाई जनबल से है। झूठ जितना भी सच से टकराए, अंत में जीत सच की होती है। नालागढ़ के पूर्व विधायक आपके बीच वोट मांगने आएंगे, पैसे भी देंगे। उन्हें मना नहीं करना है, उनसे डबल पैसे लेने हैं और वोट कांग्रेस को डालना है। भाजपा से केएल ठाकुर को पैसे के भरे हुए अटैची मिले हैं।

 

हमारी सरकार चुनाव देखकर काम नहीं करती

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा हमारी सरकार चुनाव देखकर काम नहीं करती। हमने वोट के लिए 1500 रुपए महिलाओं और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी। यह हमारी प्रतिबद्धता थी, जिसे हमने पूरा किया है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारी सरकार ने 10 में से 5 गारंटियों को 16 महीने के कार्यकाल में पूरा किया है। सरकार सभी गारंटियों को पूरा कर 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने दर्जनों भाजपाईयों को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस राम कुमार चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Tags: # byelection#bjp#bjphimachal#congress#congresshimachal#election#hardeepsinghbawa#hiamchal#jairamthakur#nalagarh#sidhivinayaktimes#solan#sukhvindersinghsukkhu
Previous Post

अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना मंजूर

Next Post

ग्रीष्मोत्सव : दलेर मेहंदी और कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
ग्रीष्मोत्सव : दलेर मेहंदी और कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा

ग्रीष्मोत्सव : दलेर मेहंदी और कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा

3173 महिलाओं के खातों में 1 करोड़ 42 लाख 78 हज़ार 500 रुपए की राशि जारी : डा. निधि पटेल

सरकार दादागिरी और धन बल के आधार पर चुनाव को करना चाहती है हाईजैक : डॉ बिंदल

HIV जागरुकता के संबंध में वर्ष भर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के निर्देश : राजीव कुमार

HIV जागरुकता के संबंध में वर्ष भर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के निर्देश : राजीव कुमार

आयुष विभाग बिलासपुर 68 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियमित करवा रहा योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होंगे कम से कम 4 कार्यक्रम : संजीव कटवाल

सरकार ने समय पर कर्मचारियों के मुद्दों का हल नहीं किया तो आंदोलन करेंगे : हीरालाल वर्मा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

July 17, 2026
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

June 30, 2026
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

June 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

417

Recent News

Seven Drug Peddlers, Including Two Minors, Held in Kangra; Over 1 Kg Charas and 154.51 Grams Heroin Seized

2026/07/17 07:56:29pm
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

2026/06/30 11:19:01am
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

2026/06/21 07:05:20pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    301
    2129
    Visitors Today
    4488264
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us