Saturday, March 14, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Chandigarh > भाजपा का पलटवार : जाखड़ को नहीं बल्कि इस्तीफा केजरीवाल और मान को देना चाहिए : जोशी

भाजपा का पलटवार : जाखड़ को नहीं बल्कि इस्तीफा केजरीवाल और मान को देना चाहिए : जोशी

कहा, 13- 0 का दावा करते हुए मान ने अपने कामों पर वोट मांगे, लेकिन चुनावों में सिर्फ 26% वोट मिले

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Chandigarh
0

चंडीगढ़।

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को स्वार्थी कहने और लोकसभा चुनाव में राज्य में एक भी सीट ना जीतने पर उनसे इस्तीफा मांगने वाली आम आदमी पार्टी पर भाजपा ने पलटवार किया है।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने कहा कि सुनील जाखड़ की निष्ठा पर सवाल उठाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से कहीं बेहतर रहा है। आम आदमी पार्टी वाले कह रहे हैं कि भाजपा का ग्राफ नीचे गिर रहा है। पार्टी राज्य में खत्म हो गई है, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। आंकड़े कहते हैं कि भाजपा का वोट शेयर पंजाब के 12 लोकसभा हलकों में बढ़ा है और सिर्फ एक में गिरा है, जबकि “आप” का वोट शेयर सभी की सभी 13 लोकसभा सीटों पर गिरा है। यह मुख्यमंत्री भगवंत मान की नैतिक हार है। इसके बाद उन्हें अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस्तीफा तो उन्हें देना चाहिए।

जोशी बोले असल में चंडीगढ़ में ‘आप’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के इशारे पर होती है। उन्होंने यहां पर मोटे वेतन पर तीन से चार लोग लगा रखे हैं। ये वेतन भी सरकारी खाते से दिया जा रहा है। उनका काम सिर्फ बेबुनियाद बातें कर अपने मालिकों को खुश करना है। असल में ये लोग खुद अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। असल में आम आदमी पार्टी ही नींव ही स्वार्थ से रखी गई है। अन्ना हजारे के आंदोलन से कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए जुड़े। फिर उन्होंने हजारे के आंदोलन को ओवरटेक कर आम आदमी पार्टी बना ली। और इसके बाद वो अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति में लग गए।

जोशी बोले, आप वाले कहते हैं कि जाखड़ ने चार जून के नतीजों से कुछ नहीं सीखा। जबकि सीखना तो भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को चाहिए। दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद केजरीवाल जब प्रचार के लिए जेल से बाहर आए तो उन्होंने राज्य में सब जगह जनता से एक ही बात कही कि वो उन्हें राज्य की सारी 13 सीटें देकर उनकी बेगुनाही का सुबूत दें, लेकिन हुआ इसका उल्टा। दिल्ली में उन्हें एक भी सीट नहीं आई और पंजाब में सिर्फ तीन सीटों पर सिमट गई। जनता मान चुकी है कि केजरीवाल भ्रष्ट हैं बेकसूर नहीं। वहीं सीएम मान ने इसे भी एक कदम आगे जाकर कहा था कि वो जनता से अपने विकास कार्यों पर वोट मांगने आए हैं, लेकिन जनता ने वोट न देकर बता दिया कि “आप” सरकार ने राज्य में दो साल में कोई विकास नहीं करवाया।

जोशी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 42% वोट पड़ा था, जबकि इस बार लोकसभा चुनाव में सिर्फ 26%। इसका मतलब भाजपा का नहीं आम आदमी पार्टी का ग्राफ गिरा है। जोशी बोले आम आदमी पार्टी ने एक और रिवायत बदल दी है। वो उस पार्टी के अध्यक्ष से इस्तीफा मांग रहे हैं जिसे राज्य में अभी विपक्ष का स्टेटस भी नहीं है। जबकि इस्तीफा तो सत्ता में काबिज लोगों से मांगा जाता है। इस्तीफा देना है तो मान, केजरीवाल या आप के एक्टिंग सूबा प्रधान बुधराम दें, लेकिन ये लोग इस्तीफा नहीं देंगे।

जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सोच छोटी है। वो कहते हैं कि जाखड़ ने पंजाब के मुद्दों पर अपने स्वार्थी एजेंडे को प्राथमिकता दी है, लेकिन हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी अपने हिसाब से हर चीज का मतलब निकलती है। जाखड़ ने कहा था कि उन्हें पंजाबी होने पर मान है। उन्होंने कहा था सारी उम्र कांग्रेस में लगाने के बाद उन्हें पता चला कि कांग्रेस पंजाबियों में भी हिंदू-सिख करती है। जाखड़ ने कांग्रेस की उसी हिंदू-सिखों को बांटने वाली सोच के खिलाफ अपनी बात कही थी। जाखड़ सिर्फ पंजाबियों का हित चाहते हैं। वो उन्हें हिंदू-सिख में नहीं बांटते। पंजाब से अगर अब रवनीत बिट्टू को मंत्री बनाया गया है तो वो पंजाबी ही हैं। आम आदमी पार्टी को अपनी सोच ठीक करने की जरूरत है।

Tags: #aamaadmi#ArvindKejriwal#bjp#bjppunjab#Chandigarh#loksabhaelection#punjab#sidhivi#sidhivinayaktimes#vineetjoshi
Previous Post

मित्रों की, मित्रों के लिए, मित्रों द्वारा यह सुक्खू सरकार : सतपाल सत्ती

Next Post

नादौन में रेलिंग से टकराई कार, धमाके के साथ कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post

नादौन में रेलिंग से टकराई कार, धमाके के साथ कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री सुक्खू 14 जून को जनता से नहीं मिलेंगे 

कण्डाघाट में दिव्यांगजनों के लिए बनेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’: मुख्यमंत्री

भारी गर्मी के चलते हिमाचल में सूख रहे जल स्त्रोत, 4-5 दिन बाद आ रहा पानी

भारी गर्मी के चलते हिमाचल में सूख रहे जल स्त्रोत, 4-5 दिन बाद आ रहा पानी

5 पंचायतों से लिए पानी के 2 सेंपल जांच में फेल, नहीं पी सकते यह पानी

5 पंचायतों से लिए पानी के 2 सेंपल जांच में फेल, नहीं पी सकते यह पानी

धर्मशाला में झमाझम बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

धर्मशाला में झमाझम बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

March 13, 2026
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

March 13, 2026
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

March 13, 2026
मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

March 13, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

769

Recent News

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत और तिब्बती लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की

2026/03/13 09:21:47pm
धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

धर्म गुरु दलाई लाम्बा की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना का आयोजन धूम धाम से किया गया

2026/03/13 08:54:38pm
पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में देरी और बाहरी वाहनों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर सरकार के तर्क हास्यास्पद : जयराम ठाकुर

2026/03/13 08:47:28pm
मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

2026/03/13 08:00:48pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    444
    6045
    Visitors Today
    2946806
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us