Wednesday, March 4, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Chamba > मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का किया प्रयास : प्रियंका गांधी

मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का किया प्रयास : प्रियंका गांधी

चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा को घेरा

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Chamba, Himachal, Kangra
0

चंबा।

लोकसभा चुनाव के 6 चरण पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में हिमाचल प्रदेश में पहली जून को मतदान होना है। इसी कड़ी में इन दिनों चुनाव प्रचार जोरशोर से चला हुआ है। सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान पहुंची। प्रियंका गांधी ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के पक्ष में चंबा के चौगान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान लक्ष्मी-नारायण और भगवान भोले नाथ के जयकारों के साथ की। उन्होंने कहा कि उनका घर दिल्ली में भी है और हिमाचल में भी। जब वह हिमाचल में अपने घर में आती हैं तो बहुत खुशी मिलती है, क्योंकि यहां के लोग शिक्षित हैं, हुनरमंद हैं और हिमाचल की सभ्यता, सादगी और ईमानदारी पूरे देश में सबसे ज्यादा है। पूरे देश को हिमाचल की सभ्यता, रहन-सहन के सुंदर तरीके और शालीनता को सीखना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो भी नेता यहां चुनाव प्रचार के लिए आता है वह देव भूमि और वीरों की भूमि की बात जरूरत करता है। मगर इस बात की गहराई समझने की जरूरत है, क्योंकि देवताओं की कृपा ईमानदार लोगों पर होती है। हिमाचल को देवभूमि इसलिए कहते हैं क्योंकि यहां की एक परंपरा है, सभ्यता है और दैविक सुंदरता है जबकि वीरभूमि इसलिए कहते हैं कि यहां की माताओं ने सरहद पर देश की रक्षा के लिए अपने बेटों को भेजा है। देश की रक्षा के लिए यहां के सैकड़ों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

उन्होंने हर पहलू पर भाजपा की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। हिमाचलवासियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहेंगे कि प्रदेश में ऐसी सरकार आए, जो ईमानदार ना हो, सच्ची ना हो और लोगों के प्रति श्रद्धा ना दिखाती हो। उन्होंने कहा कि आज आम चुनाव में लोकसभा के प्रत्याशियों के साथ-साथ हिमाचल विधानसभा के छह उपचुनाव भी हैं, जिन पर प्रदेश सरकार का भविष्य निर्भर है। जब हिमाचलवासियों ने प्रदेश की सरकार चुनी तो इसका मकसद बदलाव लाना था और एक नई तरह की राजनीति के लिए मत डालकर अपना समर्थन दिया था। उन्होंने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी जी यहां आकर देवताओं के नाम पर वोट मांगते हैं, मगर उन्होंने धनबल की ताकत से हिमाचल की जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता ने लोकतंत्र के जरिए सरकार चुनी थी, मगर मोदी जी ने पैसे देकर भ्रष्टाचार करके सरकार गिराने की कोशिश की, जो सच्ची राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री इस तरह की साजिश हिमाचलवासियों की चुनी हुई सरकार के साथ करे रहे हैं, क्या ऐसा करके उनमें यहां की जनता के प्रति श्रद्धा है। यह समझना बहुत जरूरी है कि पीएम से लेकर भाजपा प्रत्याशी तक का सिर्फ और सिर्फ एक मकसद है, सत्ता को अपने हाथों में रखना। इसके लिए चाहे सरकारें गिराना पड़े, विधायकों को घूस देकर खरीदना पड़े और जनता को गुमराह करना पड़े, वे करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेकर भी भाजपा नेता जनता का ध्याान मुख्य मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रहे हैं।

दस सालों में जीतनी भी नीतियां बनी, वे बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए

प्रियंका गांधी ने कहा कि अग्निवीर की योजना भाजपा की इसी राजनीति का हिस्सा है। पीएम मोदी और भाजपा नेता सत्ता के लिए के लिए जो काम करते हैं इसके लिए धनबल की जरूरत होती है। इसी से विधायकों को खरीदा जाता है और टीवी चैनलों को चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह धनबल बड़े-बड़े खरबपतियों से आता है। पिछले दस सालों में जीतनी भी नीतियां बनी हैं, वे बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए ही बनी हैं। उन्होंने कहा कि आज अग्निवीर की भर्ती में जो युवा सेना में जाता है वह चार साल में वापस घर आ जाता है। इसी तरह जब कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बात होती है तो मोदी सरकार कहती थी पैसे नहीं हैं, लेकिन जब अरबपतियों के कर्ज माफ करने होते हैं तो 16 लाख करोड़ रुपया माफ हो जाता है।

उन्होंने कहा इसी तरह सेब के दाम अडानी तय करते हैं। किसानों-बागवानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मल रहा। जनता महंगाई से जूझ रही है, किसान एमएसपी के लिए जूझ रहा है। इसी तरह मध्यमवर्ग और शिक्षित बेराजगार परेशान हो रहे हैं। पहले परिवार का मकसद बच्चे को शिक्षित करना था, ताकि वह अच्छी नौकरी पाकर अपने पैर पर खड़ा हो सके, मगर पिछले दस सालों में नौकरियां नहीं दी गईं । बेरोजगारों का आंकड़ा 70 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि केंद्र सरकार की 30 लाख नौकरियां रिक्त पड़ी हैं। जनता को मजबूत करने के बजाय मजबूर किया जा रहा है।

चंबा की जनता से तो मोदी पूरी तरह कटे हुए

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के हिमाचल की वादियों में कैमरे से फोटो खीचने की वायरल रील पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी कैमरे में फोटो खींच रहे हैं, तो कोई दूसरा उसकी फोटो लेकर वायरल कर रहा है। इस रील के पीछे चंबा कितनी दूर गाना बज रहा था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सच है कि चंबा की जनता से तो मोदी पूरी तरह कटे हुए हैं। उन्हें चंबावासियों के संघर्षों के बारे में कुछ नहीं मालूम। उनके अधिकारी और साथी मंत्री उनसे बात करने से डरते हैं उन्हें कोई नहीं बताएगा, जबकि मोदी जी जनता के बीच उनकी बात सुनने आते नहीं।

उन्होंने कहा कि वैसे तो मोदी जी हिमाचल को अपना दूसरा घर कहते हैं, मगर जब यह आपदा आई तो एक बार भी मुंह तक नहीं दिखाया। इतना हीं नहीं यहां के पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए एक पैसा तक नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए अपनी सभी योजनाएं रोकनी पड़ीं और सारी धनराशि आपदा राहत में खर्च करनी पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेता जमीन पर उतरे और पीड़ितों की मदद की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय नेताओं का कर्तव्य होता है कि वे जनता तक पहुंचे। उन्होंने आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि पंडित जी और इंदिरा जी ने उन्हें सिखाया है कि नेता जनता का सेवक होता है।

आपदा के समय केंद्र ने मदद नहीं की हिमाचल की मदद

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी और उनके नेता आज भगवान का नाम लेकर वोट मांग रहे हैं, मगर वे तब कहां थे जब हिमाचल की आपदा प्रभावित जनता को उनकी मदद की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रदेश के हजारों करोड़ रुपए खर्च हुए, मगर केंद्र ने मदद नहीं की। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद इसलिए नहीं कि क्योंकि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार चुनी थी। आपदा के बाद भाजपा ने सरकार को गिराने का काम किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस विधायक काफी हद तक एकजुट रहे और सरकार बच गई। अगर इनकी चलती तो आपदा के समय प्रदेश की जनता का दुख-दर्द बांटने वाले चले जाते और उपेक्षा करने वाले राज करते।

दो सालों में सात हजार करोड़ रुपए खर्चें, यह पैसा कहां से आया

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा वाले कांग्रेस को भ्रष्ट कहते हैं, मगर कांग्रेस पार्टी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी नहीं बन पाई जबकि भाजपा दस सालों में दुनिया की अमीर पार्टी बन गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे पिछले दो सालों में सात हजार करोड़ रुपये खर्चें हैं, वे बताएं कि इतने पैसे कहां से आए। उन्होंने कांग्रेस की गारंटियों के बारे में जनता को जानकारी दी और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, विस अध्यहक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैय्यर और कांग्रेस के अन्य नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags: #anandsharma#bjp#chamba#congress#congresshimachal#election#kangra#KangraChambaLokSabh#loksabhaelec#loksabhaelection2024#narendramodi#priyanka#sidhivinayaktimes#sukhvindersingh sukhu
Previous Post

अग्निवीर योजना से देश के सैनिकों को बांटने की कोशिश : रोहित चौधरी

Next Post

ना तो यह सरकार हिमाचल में रहेगी और ना ही इनके झूठे वादे : डॉ. राजीव बिंदल

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
इंडी गठबंधन : चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात

ना तो यह सरकार हिमाचल में रहेगी और ना ही इनके झूठे वादे : डॉ. राजीव बिंदल

पुण्यतिथि : पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि : पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का हमला; वॉचमैन हैं मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रियंका के घर की करते हैं देखरेख

भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा का हमला; वॉचमैन हैं मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रियंका के घर की करते हैं देखरेख

चार जून से एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे कांग्रेस और गठबंधन के नेता : कंगना रनौत

चार जून से एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे कांग्रेस और गठबंधन के नेता : कंगना रनौत

आम चुनाव में सबसे अधिक मतदान के साथ जम्मू-कश्मीर ने चुनावी इतिहास में छोड़ी एक अमिट छाप

आम चुनाव में सबसे अधिक मतदान के साथ जम्मू-कश्मीर ने चुनावी इतिहास में छोड़ी एक अमिट छाप

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

February 22, 2026
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

February 21, 2026
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

February 21, 2026
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

February 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

743

Recent News

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

Global Leaders Join CTA to Mark 86 Years of the 14th Dalai Lama’s Enthronement

2026/02/22 08:22:12pm
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

2026/02/21 07:38:21pm
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

2026/02/21 07:36:11pm
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

2026/02/21 07:34:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    256
    1328
    Visitors Today
    2871965
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us