Monday, March 30, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > सेब बागवानों को 153 करोड़ रुपए देने पर सीएम का जताया आभार

सेब बागवानों को 153 करोड़ रुपए देने पर सीएम का जताया आभार

केन्द्र ने एमआईएस में अपना 50 प्रतिशत हिस्सा खत्म किया : रोहित ठाकुर

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Shimla
0

शिमला।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सेब बागवानों के लिए मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत 153 करोड़ जारी करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार है कि राज्य सरकार ने मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सेब बागवानों की सभी देनदारियां चुका दी हैं। पिछले वर्ष 2023 के 63 करोड़ रुपए और भाजपा सरकार के कार्यकाल के 90 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं और कई वर्षों की लम्बित देनदारियों को चुका दिया गया है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी देनदारियां अपने संसाधनों से चुकाई हैं। पहले इस योजना के तहत 50ः50 के अनुपात में केन्द्र और राज्य सरकार खर्च वहन करते थे, लेकिन वर्ष 2023 में केन्द्र सरकार ने अपना हिस्सा देना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने योजना का पूरा खर्च अपने संसाधनों से उठाने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार किसान व बागवान हितैषी सरकार है तथा इस सेब सीजन में यूनिवर्सल कार्टन को लागू कर दिया गया है, जबकि पिछले वर्ष सेब की खरीद प्रति किलो के हिसाब से सुनिश्चित की गई है, जिससे प्रदेश के सेब बागवानों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेब बागवानों के हितों को देखते हुए प्रदेश में सीए स्टोर का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए भी प्रयास कर रही है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सेब बागवानों के लिए कीटनाशकों और खाद पर मिलने वाली सबसिडी को पुनः बहाल किया है, जिसे पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बंद कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सेब बागवानों के साथ केवल छल करती आई है और उनके विरूद्ध ही फैसले लिए हैं।

ठाकुर ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा नेता जुमले इस्तेमाल करके प्रदेश के बागवानों को ठगने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले तो सेब पर आयात शुल्क तीन गुणा बढ़ाने की बात करते थे परन्तु अब आयात शुल्क को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। इससे प्रदेश में सेब बागवानी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि अब तो कोल्ड स्टोर में रखे सेब के उचित दाम भी सेब बागवानों को नहीं मिल रहे हैं और उन्हें प्रति पेटी 800 रुपए से 1200 रुपए नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसके लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने का वायदा किया है। साथ ही किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए भी अपना विजन रखा है।

Tags: #apple#applegrowers#EducationMinister#himachalgovt#MandiMediationScheme#rohitthakur#shimla#sidhivinayaktimes#sukhwindersinghsukkhu
Previous Post

विद्यार्थी परिषद ने ठाना है शत-प्रतिशत मतदान करवाना है : रितिक पालसरा

Next Post

बिहार के परिवारजनों ने आरजेडी-कांग्रेस को सिरे से नकारा : मोदी

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
बिहार के परिवारजनों ने आरजेडी-कांग्रेस को सिरे से नकारा : मोदी

बिहार के परिवारजनों ने आरजेडी-कांग्रेस को सिरे से नकारा : मोदी

हीटवेव के चलते जिला कांगड़ा के स्कूलों का समय बदला

लू से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें

“4 को केंद्र से होगी बीजेपी की विदाई, इंडी गठबंधन बनाएगा सरकार”

"4 को केंद्र से होगी बीजेपी की विदाई, इंडी गठबंधन बनाएगा सरकार"

स्वीप आइकन के वीडियो संदेश जारी, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

स्वीप आइकन के वीडियो संदेश जारी, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

आरएस बाली ने की देवेंद्र जग्गी के पक्ष में वोट डालने की अपील

आरएस बाली ने की देवेंद्र जग्गी के पक्ष में वोट डालने की अपील

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

March 30, 2026
आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

March 30, 2026
सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

March 30, 2026
3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

March 29, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

442

Recent News

हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

हमीरपुर में राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, एसपी बलवीर ठाकुर ने किया शुभारंभ

2026/03/30 01:21:36pm
आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

आज का राशिफल व पंचांग: 30 मार्च 2026, सोमवार

2026/03/30 08:45:59am
सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

सुधीर शर्मा का खनियारा को तोहफ़ा !

2026/03/30 07:05:23am
3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

3rd Rastogi–Dash Clinical Case Conference Concludes with High-Impact Multidisciplinary Deliberations on GEP-NETs

2026/03/29 10:18:32pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    1122
    6051
    Visitors Today
    3072102
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us