Wednesday, February 11, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Chamba > रोज़गार और महंगाई को लेकर PM मोदी की जुबान पर एक शब्द नहीं : आनंद शर्मा

रोज़गार और महंगाई को लेकर PM मोदी की जुबान पर एक शब्द नहीं : आनंद शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी का भंजराड़ू और डलहौजी में हुआ जोरदार स्वागत

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Chamba, Himachal
0

भंजराडू/ सलूणी ( चंबा)।

कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्या्शी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सलूणी में चुनावी जनसभाओं को सबंधित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता की ओर से किए गए जोरदार स्वागत पर आभार जताया और कहा कि दस साल पहले देश की जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे हुए या नहीं यह बात देश की जनता समझ चुकी है। भाजपा और पीएम मोदी रोजगार और महंगाई की बात तक नहीं करते, इसको लेकर उनकी जुबान पर एक शब्द नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोगों के बीच जाकर हर बार एक लुभावना वायदा करते हैं और भुल जाते हैं, मगर इस बार लोगों नहीं ठगा जा सकेगा।

आनंद शर्मा ने कहा कि आज देश में माहौल इतना खराब कर दिया गया है कि संयुक्त राष्ट्र तक चिंता जाहिर कर रहा है और विश्व में रोज किरकिरी हो रही है। ये बातें भले ही टीवी और अखबारों में नहीं आ रही हों, मगर सोशल मीडिया में सब दिख रहा है। देश में आज जो भी विकास हुआ है वह आजादी के बाद की सरकारों के कठोर परिश्रम और प्रतिबद्धता का नतीजा है। देश की प्रगति को लेकर आज जो पीएम मोदी दावे कर रहे हैं, यह सब रातोंरात या उनके दस साल के कार्यकाल में नहीं हुआ है। इसके लिए कांग्रेस नेताओं एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहूति तक दी है। उन्होंने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि उनका एक वोट हिंदुस्तान की तकदीर का फैसला करेगा। इससे यह तय होगा कि कौन सी विचारधारा देश को आगे लेकर जाएगी। पूरा विश्व इस चुनाव पर अपनी नजरें गढ़ाए बैठा है।

उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे भारत को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है, जबकि विरोधी दल देश के अलग-अलग हिस्सों को लड़ा कर देश को कमजोर कर रहा है। उन्होंने पीएम और बीजेपी के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि शालीनता की परिधि में बात होनी चाहिए और राजनीतिक संवाद का शिष्टाचार होना चाहिए। आज देश का निर्माण करने वालों को कोसा जा रहा है, जो सही परंपरा नहीं है, जो अपने शहीदों का अपमान करते हैं उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करता है।

आनंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की देश के युवाओं के लिए प्रस्तावित युवा न्याय गारंटी को देश के भविष्य के लिए एक गेमचंजर योजना करार दिया है। यहां इस गारंटी पर चर्चा करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरमसीमा पर पहुंच चुकी है। हालांकि सरकारी आंकड़े बरोजगारी की दर साढ़े 12 फीसदी बताते हैं, मगर उनके अनुमान के अनुसार देश में बेरोजगारी दर साढ़े 16 से 17 फीसदी के स्तर पर है।

उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के बारे में बताया कि कांग्रेस प्रशिक्षु (अप्रेंटिस) एक्ट, 1961 को हटाकर प्रशिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) अधिकार अधिनियम लाएगी। यह कानून 25 वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक के लिए, निजी एवं सरकारी क्षेत्र की कंपनी में एक साल का प्रशिक्षुता कार्यक्रम प्रदान करेगा। इस कानून के तहत, हर प्रशिक्षु को एक लाख रुपए प्रति वर्ष का मानदेय दिया जायेगा, जो नियोक्ता कंपनी और सरकार द्वारा समान रूप से वहन किया जाएगा। ये कानून युवाओं को कौशल प्रदान करेगा, रोजगार क्षमता बढ़ाएगा और करोड़ों युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेगा। कांग्रेस नौकरी परीक्षाओं के लिए पेपर लीक (प्रश्न पत्र लीक) होने के मामलों का निपटारा करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन करेगी और पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, मगर वे चुनाव प्रचार के दौरान देश के युवाओं के इस सवाल का जवाब देने से बच रहे हैं कि क्या उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान 20 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी मुहैया करवाई है। यहां तक कि आज केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ही करीब 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।

Tags: #anandsharma#chamba#congress#congresshimachal#Dalhousie#election#employment#himachal#KangraChambaLokSabhaconstituency#loksabhaelection2024
Previous Post

चुनावी तैयारियों से निर्वाचन आयोग को कराया अवगत

Next Post

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखाएगी जनताः सीएम सुक्खू

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखाएगी जनताः सीएम सुक्खू

बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखाएगी जनताः सीएम सुक्खू

सेना के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार : डॉ. राजीव भारद्वाज

सेना के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार : डॉ. राजीव भारद्वाज

मतदान के चलते ड्राई-डे कानून का होगा सख्ती से अनुपालन

मतदान के चलते ड्राई-डे कानून का होगा सख्ती से अनुपालन

काज़ा प्रकरण : कांग्रेस की गुंडागर्दी पर भाजपा ने चुनाव आयोग को की शिकायत

काज़ा प्रकरण : कांग्रेस की गुंडागर्दी पर भाजपा ने चुनाव आयोग को की शिकायत

धर्मशाला का विकास मेरी प्राथमिकता : सुधीर

धर्मशाला का विकास मेरी प्राथमिकता : सुधीर

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

February 10, 2026
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

February 10, 2026
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

February 10, 2026
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

February 10, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

624

Recent News

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

कर्नाटक में फैसले का स्वागत, हिमाचल में विरोध—आरजीडी ग्रांट पर कांग्रेस की दोहरी राजनीति: भाजपा

2026/02/10 12:04:53pm
किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

किसानों का विरोध तेज, बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थानांतरित करने की मांग

2026/02/10 11:54:13am
Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

Council for Child Welfare Applauds State’s Initiatives for Children and Women

2026/02/10 11:48:04am
पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

पर्यटन से अर्थव्यवस्था सशक्त करने की दिशा में हिमाचल, 2350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज

2026/02/10 11:41:57am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    491
    1759
    Visitors Today
    2716883
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us