Saturday, August 22, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Political News > आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस लोकतंत्र पर खोखला ज्ञान ना बाँटे: अनुराग ठाकुर

आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस लोकतंत्र पर खोखला ज्ञान ना बाँटे: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस नहीं कर पा रही प्रत्याशी तय, चुनाव जीतना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा

Admin by Admin
2 years ago
in Political News
0
आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस लोकतंत्र पर खोखला ज्ञान ना बाँटे: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार रहे हैं इसलिए अब अमेठी का रुख कर रहे हैं। कांग्रेस का हाल यह है कि हार के डर से उसके सभी बड़े नेता दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। फिर भी कांग्रेस अभी तक 300 सीटों पर भी अपने उम्मीदवार नहीं खड़े कर पाई है, चुनाव जीतना इनके लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने से ज़्यादा कुछ नहीं है। भारत को आपातकाल की आग में झोंकने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र पर ज्ञान बाँटती फिर रही है।

अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज अपने हिमाचल प्रवास के दौरान कहीं।  अनुराग ठाकुर आज सर्वप्रथम जसवां प्रागपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। इसके पश्चात वे ऊना के अम्ब पहुंचे जहां उन्होंने चिंतपूर्णी मंडल के पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। देर शाम श्री अनुराग ठाकुर गगरेट विधानसभा के मुबारिकपुर पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के साथ हीं वसूली चालू कर देती है। यह वसूली टैक्स व्यापारियों से लेकर प्रत्येक आम आदमी को देना पड़ता है। लेकिन इस बार मौत के बाद भी कांग्रेस अपनी वसूली जारी रखना चाहती है। यह उसके मेनिफेस्टो से स्पष्ट है। कांग्रेस का कहना है कि आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके संतानों की नहीं बल्कि उनके वोट बैंक की हो जाएगी। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के राज में ना संपत्ति सुरक्षित है, ना संतान सुरक्षित है, ना हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं और ना हीं हमारा सनातन सुरक्षित है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में हमारी बहन और बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। उनको दरिंदे लव जिहाद का शिकार बनाते हैं और कांग्रेस अपिजमेंट पॉलिटिक्स के चलते कुछ नहीं करती। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी कहते हैं कि 97% हिंदुओं वाले राज्य में हमने हिंदुओं को हराकर सरकार बनाई। कर्नाटक में कांग्रेस के काउंसलर की बेटी नेहा को एक दरिंदे ने सात से ज्यादा बार चाकू से गोद कर दिनदहाड़े हत्या कर दी। लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के चलते अपने ही काउंसलर को न्याय नहीं दे रही है। अंत में थक हारकर नेहा के पिता ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।”

अनुराग ठाकुर में आगे कहां, “जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाना पंडित जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी भूल थी जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सुधारा है। आज जम्मू कश्मीर में अलगाववाद, आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटना लगभग बंद हो चुकी है। आज हमने कश्मीर में पंचायती राज और डीडीसी के चुनाव कराए हैं और अब जल्द वहां विधानसभा के भी चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने हमेशा देश भर में समय अनुसार चुनाव कराए हैं और अलग-अलग सरकारें बनी हैं। आज जब हमारे कार्यकर्ता लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं तब लगभग यह स्पष्ट हो चुका है कि जैसे मोदी जी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया है ठीक उसी प्रकार प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को 370 वोटो की लीड मिलेगी। इन चुनावों में हम अकेले दम पर 370 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और एनडीए 400 पार जाएगा।”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की सरहदों और सेना को सशक्त बनाया है। आज पूरे विश्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। लेकिन कांग्रेस को यह पच नहीं रहा, वह अपने अनर्गल बयानबाजी से किसी भी तरह सत्ता हथियाना चाहती है। अगर आप कांग्रेस का मेनिफेस्टो देखेंगे तो यह किसी भारतीय राजनीतिक दल का मेनिफेस्टो नहीं बल्कि भारत विरोधियों का मेनिफेस्टो लगता है। कांग्रेस ने कभी भी सेना को सशक्त नहीं बनाया बल्कि रक्षा सौदों में भी दलाली की है।

अनुराग ठाकुर ने कहा की आज राहुल गांधी जी के जीवन का एकमात्र लक्ष्य देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटना है वहीं मोदी जी एक, श्रेष्ठ और विकसित भारत के निर्माण हेतु दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस हमारे आराध्य श्री राम को काल्पनिक बताती थी और श्री राम जन्मभूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद के निर्माण की पक्षधर थी। उनके गठबंधन के सहयोगी तो इससे बढ़कर सनातन को कुचलने की बात करते हैं। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आज अयोध्या में दिव्य और भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कराया है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और चार धामों का विकास कराया है। वह लोग शक्ति से लड़ना चाहते हैं, हम शक्ति की आराधना करते हैं।”

कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित और प्रताड़ित कर उन्हें राजनीति से बाहर किया। वीपी सिंह जी की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया। मोदी जी ने उनके पंच तीर्थ का विकास किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं और एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में वंचित हीं वरीयता में रहे हैं। अगर आप मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखेंगे तो उनका अधिकतम लाभ गरीबों और वंचितों को हीं मिला है। उदाहरण स्वरूप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 71% लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के 80% लाभार्थी छोटे और सीमांत किसान हैं जो एससी, एसटी और ओबीसी से आते हैं। 58% स्कॉलरशिप हमारे एसटी और एससी छात्रों को मिला है। मुद्रा योजना का 51% लाभ हमारे एससी और एसटी को मिला है। आवास योजना के अंतर्गत लगभग 54 से 55% लाभ हमारे एससी और एसटी भाइयों बहनों को मिला है। मोदी जी पीएम विश्वकर्म योजना लेकर आए जिसे सबसे बड़ा लाभ एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को मिल रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या का एयरपोर्ट बनाया। आज महान संत रविदास जी की भव्य प्रतिमा वाराणसी में बन रही है और भव्य धाम मध्य प्रदेश में बन रहा है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि देश में इमरजेंसी लगाने वाले लोकतंत्र पर ज्ञान ना दें तो बेहतर है। 60 वर्षों के राज में देश के कोने-कोने में जबरदस्ती एक परिवार का नाम घुसाने वाली कांग्रेस पार्टी है। लोकतंत्र की बात करने वाली कांग्रेस में कभी भी लोकतंत्र नहीं रहा। उस पर सदैव एक परिवार का राज रहा है। इसके साथ ही उनके सहयोगी पार्टियों का भी यही हाल है। इसीलिए कांग्रेस का हाल यह है कि कभी 400 सीटें लाने वाली पार्टी आज 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वोट, सीट और सभी स्तरों पर रिकॉर्ड बनाएगी।”

Previous Post

देश के नेतृत्व के लिए मोदी सबसे क्षमतावान नेता, देश ही नहीं दुनिया के लोग भी उन्हें चाहते हैं :जयराम ठाकुर

Next Post

सड़क सुरक्षा पुरस्कार समारोह शिमला में आयोजित किया गया

Admin

Admin

Next Post
सड़क सुरक्षा पुरस्कार समारोह शिमला में आयोजित किया गया

सड़क सुरक्षा पुरस्कार समारोह शिमला में आयोजित किया गया

नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : बिंदल

कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : बिंदल

खन्ना ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से की भेंट

खन्ना ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से की भेंट

लोकसभा चुनाव को लेकर कला केंद्र बंजार के प्रांगण में  कर्मचारियों का पहला पूर्वाभ्यास हुआ

लोकसभा चुनाव को लेकर कला केंद्र बंजार के प्रांगण में कर्मचारियों का पहला पूर्वाभ्यास हुआ

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

June 30, 2026
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

June 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

189

Recent News

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

2026/06/30 11:19:01am
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

2026/06/21 07:05:20pm
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

2026/06/21 06:58:47pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    383
    338
    Visitors Today
    4294212
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us