Thursday, April 2, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

विपक्ष की सभी गारण्टियाँ फेल, देश का भरोसा सिर्फ़ मोदी की गारंटी

Admin by Admin
2 years ago
in Kangra
0
चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
चुनावी लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। आखिर कब तक कांग्रेस अपने तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हमारी बहन बेटियों का गला रेतने वालों, देश को टुकड़े-टुकड़े करने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के साथ खड़ी रहेगी? देश अब इनकी सोच से वाकिफ हो चुका है इसीलिए इन लोकसभा चुनावों के बाद एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, वहीं कांग्रेस 40 से कम सीटों पर सिमट जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने यह बातें हिमाचल प्रदेश के गगरेट विधानसभा में कहीं जहां वे मुबारिकपुर और कलोह में आयोजित स्वागत सभा और एससी मोर्चा सम्मेलनों में शामिल हुए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि “जब राहुल गांधी को नॉर्थ इंडिया ने नकार दिया तब वे साउथ जाकर एसडीपीआई और पीएफआई जैसे संगठनों का सहयोग ले रहे हैं जो देश के खिलाफ और आतंकवादी एजेंडा चलातीं है। हद तो तब हो गई जब कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के एक काउंसलर की बेटी की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर देने वाले लड़के को बचाकर पूरे प्रकरण पर पर्दा डाला जा रहा है क्योंकि कांग्रेस को एक विशेष समुदाय का वोट लेना है। यह तुष्टीकरण की राजनीति कहां तक जाएगी? इन्होंने तो भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वाले को लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया है। तो आखिर यह भारत को टुकड़ों टुकड़ों में बांटने वाली सोच कहां तक जाएगी? कांग्रेस और उसके साथी बम ब्लास्ट करने वालों और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को संरक्षण देते हैं। ये लोग रक्षा सौदों से लेकर खेल के सामान खरीद में भी दलाली कर सकते हैं।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस की सोच को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी सोच रखती है। इन्होंने रक्षा सौदों में कई घोटाले किए हैं। जीप घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, बोफोर्स घोटाला, सबमरीन घोटाला इत्यादि कुछ नाम मात्र हैं। अब यही कांग्रेस और उनके सहयोगी भारत के न्यूक्लियर हथियारों को खत्म करने की वकालत कर रहे हैं। और ऐसा तब जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में भारत को और मजबूत बनाने की बात होनी चाहिए लेकिन कांग्रेस देश को कमजोर करने की बात कर रही है। इनके तो बयान भी उन विदेशी लोगों से मिलते हैं जो भारत को कमजोर करना चाहते हैं। जवाहरलाल नेहरू ने कई हजार एकड़ भारतीय जमीन चीन को दे दी। इंदिरा गांधी के समय पाक अधिकृत कश्मीर बना। 90000 पाकिस्तानी सैनिक हमारे कैद में थे इन्होंने कुछ नहीं किया। इन्होंने 1974 में कच्चतीवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस हमेशा से भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाली सोच रखती है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। हमने 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया है। आज जरूरतमंदों के पास मकान, बिजली, शौचालय, पानी, अनाज, गैस सिलेंडर और मुफ्त इलाज है। कांग्रेस जो 60 वर्षों में ना कर सकी वह मोदी जी ने 10 वर्षों में किया है। आज जहां-जहां विपक्ष की सरकारें हैं वहां उनकी सभी गरंटियां फेल हैं। आज देश के लोगों को भरोसा सिर्फ और सिर्फ मोदी की गारंटी पर है क्योंकि मोदी जी ने जो कहा, वह किया है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है। मोदी जी के जीवन का पल-पल देश और देशवासियों के नाम है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे दूरदर्शन के लोगो को भगवा रंग दिए जाने के ऊपर आम जनता से पूछा की क्या भगवा रंग आपको चुभता है? जनता ने एक स्वर में इसका उत्तर ना में दिया। श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आखिर विपक्ष को भगवा रंग से इतनी दिक्कत क्यों है? आखिर भगवा रंग कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आंखों में इतना क्यों चुभता है? आखिर भगवा रंग का विरोध क्यों है? यह विरोध ठीक उसी प्रकार है जैसे धारा 370 हटाने से पहले लाल चौक पर तिरंगे का विरोध होता था। लेकिन कांग्रेसियों को पता नहीं है कि जिस प्रकार तिरंगे में 140 करोड़ भारतवासियों को एकजुट करने की ताकत है वैसे ही भगवे में भी पूरे हिंदुस्तानियों को एकजुट करने की ताकत है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर के निर्माण से आज पूरा भारत एकजुट है। आज भारत और सनातन के सभी तीर्थ स्थलों का अभूतपूर्व विकास हो रहा है और लोगों में जागृति आ रही है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा, “विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। स्वा चैनेलाइजेशन का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया। पूरे क्षेत्र में पुल निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। 500 करोड़ की लागत है एथेनॉल प्लांट बनाया जा रहा है। इससे किसान भी संपन्न होगा और आम आदमी को भी सस्ते दाम पर पेट्रोल उपलब्ध होगा। बिलासपुर लेह रेलवे लाइन मोदी सरकार ने बनाया, बिलासपुर का कार्य तेजी से हो रहा है। हमने नंगल ऊना कलवाड़ा का अल्टरनेटिव रूट बनाया। हमने दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचा दी और वॉशिंग लाइन भी बनवा रहे हैं। पहले जो ट्रेनें सिर्फ नंगल तक आती थीं अब वह दौलतपुर चौक तक आएंगी और आगे हम कई ट्रेनें चंडीगढ़ से भी यहां तक ले आएंगे। हमने आपकी मांग पर हरिद्वार, खाटू श्याम, आगरा, ग्वालियर, इंदौर, महाकाल लोक, मथुरा, वृंदावन, नांदेड साहब, कोलकाता और दिल्ली इत्यादि के लिए सीधी ट्रेनें ऊना से चलवा दी हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार थी तब भारत दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था था। उसके बाद 10 वर्षों के कांग्रेस शासन के बाद भी भारत 10वीं अर्थव्यवस्था ही बना रहा। लेकिन मोदी जी ने अपने 10 वर्षों में भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। कांग्रेस के शासनकाल में देश का खजाना सिर्फ 327 बिलियन डॉलर था, आज 620 बिलियन डॉलर है। भारत पहले दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल आयातक था, आज दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता है। पिछले वर्ष हमने 4 लाख करोड़ से ज्यादा का मोबाइल बनाया और 1 लाख 2 हजार करोड़ से ज्यादा निर्यात कर दिया। पिछले वर्ष हमारा रक्षा उत्पादन 1 लाख करोड़ से ज्यादा का था। 16000 करोड रुपए का हमने रक्षा सामान निर्यात किया। हमने 3000 करोड रुपए की ब्रह्मोस मिसाइल फिलिपींस को दी है। आज दुनिया के कई देश तेजस विमान की ओर आकर्षित हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी स्वयं उसमें उड़ान भर कर उसकी गारंटी दे चुके हैं।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी जी की तीसरी पारी में 3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बनेंगी। 3 करोड़ जरूरतमंदों को पक्के मकान दिए जाएंगे और भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मोदी जी ने आज देश का खजाना डबल कर दिया है। हमने 4 करोड़ 20 लाख फर्जी राशन कार्ड और चार करोड़ 10 लाख फर्जी एलपीजी गैस कनेक्शन रद्द किए। आज मोदी जी ने जनधन, आधार और मोबाइल के द्वारा योजनाओं को बिल्कुल पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाया है। पिछले 10 वर्षों में इससे देश का 3 लाख करोड़ रूपया बचा है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज राम मंदिर, ट्रिपल तलाक, सीएए का विरोध करने वालों और हिंदुओं को अपमानित करने की सोच रखने वालों को डर लग रहा है। आज सनातन को खत्म करने की बात करने वाले लोग एक राज्य में हैं। उन्हें यह नहीं पता है कि ऐसी ही बातें मुगल, अंग्रेज और कई अन्य आक्रमणकारी करते थे। वह आए और चले गए पर सनातन था, है और रहेगा।”

Previous Post

दरिंदगी पूर्ण है पालमपुर की घटना :वंदना जोगी

Next Post

देवभूमि में देवी समान महिला आख़िर सुरक्षित कब-अभाविप

Admin

Admin

Next Post
देवभूमि में देवी समान महिला आख़िर सुरक्षित कब-अभाविप

देवभूमि में देवी समान महिला आख़िर सुरक्षित कब-अभाविप

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

मात्र सवा साल में ‘गुड गर्वनेंस’ की मिसाल बनी सुक्खू सरकारः धर्माणी

मात्र सवा साल में ‘गुड गर्वनेंस’ की मिसाल बनी सुक्खू सरकारः धर्माणी

हिमाचल के सेब बाग़बानों को बर्बाद करने पर तुली केंद्र सरकार : भंडारी

हिमाचल के सेब बाग़बानों को बर्बाद करने पर तुली केंद्र सरकार : भंडारी

सोलन ज़िला में चुनाव कर्मियों के लिए 25 अप्रैल से शुरू होंगे रिहर्सल कार्यक्रम

सोलन ज़िला में चुनाव कर्मियों के लिए 25 अप्रैल से शुरू होंगे रिहर्सल कार्यक्रम

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान के चरणों में शीश नवाया और प्रदेश की जनता की सुख-शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकटमोचन का आशीर्वाद हिमाचल प्रदेश के हर नागरिक पर सदैव बना रहे। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। उनके साथ नगर नियोजन मंत्री राजेश धरमानी, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी मंदिर में माथा टेका। प्रशासनिक स्तर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी भेंट की और पर्व की खुशियां साझा कीं।

April 2, 2026
हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बड़ी पहल: 30 अप्रैल से पहले आएंगे नतीजे, जून में मिलेगा ‘सुधार’ का मौका

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बड़ी पहल: 30 अप्रैल से पहले आएंगे नतीजे, जून में मिलेगा ‘सुधार’ का मौका

April 2, 2026
1905 के कांगड़ा भूकंप की स्मृति में धर्मशाला में जुटेगा विश्व; हिमालयी चुनौतियों पर होगा महामंथन

1905 के कांगड़ा भूकंप की स्मृति में धर्मशाला में जुटेगा विश्व; हिमालयी चुनौतियों पर होगा महामंथन

April 2, 2026
PU Vice Chancellor meets UHV delegation and updates on value-based initiatives

PU Vice Chancellor meets UHV delegation and updates on value-based initiatives

April 2, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

208

Recent News

2026/04/02 01:11:31pm
हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बड़ी पहल: 30 अप्रैल से पहले आएंगे नतीजे, जून में मिलेगा ‘सुधार’ का मौका

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बड़ी पहल: 30 अप्रैल से पहले आएंगे नतीजे, जून में मिलेगा ‘सुधार’ का मौका

2026/04/02 10:04:02am
1905 के कांगड़ा भूकंप की स्मृति में धर्मशाला में जुटेगा विश्व; हिमालयी चुनौतियों पर होगा महामंथन

1905 के कांगड़ा भूकंप की स्मृति में धर्मशाला में जुटेगा विश्व; हिमालयी चुनौतियों पर होगा महामंथन

2026/04/02 09:57:14am
PU Vice Chancellor meets UHV delegation and updates on value-based initiatives

PU Vice Chancellor meets UHV delegation and updates on value-based initiatives

2026/04/02 09:21:44am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    515
    3490
    Visitors Today
    3095806
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us