Friday, February 13, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > हिमाचल में फिर होंगी चारों सीट भाजपा के खाते में: अनुराग ठाकुर

हिमाचल में फिर होंगी चारों सीट भाजपा के खाते में: अनुराग ठाकुर

आपदा में कांग्रेसी नेता हेलीकॉप्टर में घूमते रहे, देवभूमि की मदद को मोदी सरकार ने बढ़ाये हाथ

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Political News
0
हिमाचल में फिर होंगी चारों सीट भाजपा के खाते में: अनुराग ठाकुर
हिमाचल में फिर होंगी चारों सीट भाजपा के खाते में: अनुराग ठाकुर
हिमाचल में फिर होंगी चारों सीट भाजपा के खाते में: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर तमिलनाडु में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद आज यानी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश प्रवास पर थे। प्रातः धर्मशाला एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद श्री अनुराग ठाकुर ने आज अपने दिन की शुरुआत जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में पाण्डवों द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर में पूजा अर्चना व सर्वकल्याण की कामना के साथ की। इसके बाद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चौक में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया जहां उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान व कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस की झूठी और भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाएगी और चारों की चारों सीटें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। इन 10 वर्षों में पहले जो वंचित थे उन्हें वरीयता दी गई है। दलितों, पिछड़ों और आदिवासी समाज के लिए जो कार्य पिछले 10 वर्षों में हुए हैं, वह कांग्रेस के कुल 60 वर्षों में भी नहीं हुए। कांग्रेस ने सदैव इन्हें सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखा। कांग्रेस ने नारा दिया गरीबी हटाओ पर गरीबी नहीं हटाई बल्कि लोगों को और गरीब बनाया। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया है। चार करोड़ लोगों को घर, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ से ज्यादा उज्जवला गैस कनेक्शन, 13 करोड़ से ज्यादा नल कनेक्शन, 81 करोड लोगों को मुफ्त अनाज और 60 करोड लोगों को 5 लाख प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवरेज मोदी जी ने दिया है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार दलितों, शोषितों व वंचितों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें संवैधानिक अधिकार के साथ साथ सामाजिक न्याय और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति के विकास के लिए, उनकी पढ़ाई के लिए, उनको मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने विशेष योजनाओं पर काम किया है।मोदी जी के पिछले 9 वर्षों में वंचित हीं वरीयता में हैं। “संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की. पंच तीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया. आज देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला है तो यह भी मोदी सरकार में ही संभव हुआ। इससे पहले हमारे राष्ट्रपति जी अनुसूचित जाति से आते थे। आज हमारे 10 से ज्यादा मंत्री अनुसूचित जाति के हैं। कई राज्यपाल अनुसूचित जाति से हैं। यह सब मोदी सरकार में हीं संभव हुआ। आज मोदी सरकार अपने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों को अंत्योदय से आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा, “2014 से पहले देश का नाम स्कैम्स से बदनाम होता था। कभी 2G स्कैम, कभी कॉमनवेल्थ स्कैम, कभी कोयला घोटाला, कभी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, कभी बोफोर्स घोटाला तो कभी कुछ और। लेकिन मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश की छवि को विश्व पटल पर चमकने का काम किया है आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है जो अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी जी ने सरकार बनने के साथ ही कहा था कि ना खायेंगे, ना खाने देंगे और इसीलिए आज का भारत करप्शन नहीं इनोवेशन के लिए जाना जाता है। पिछले 10 वर्षों में ना मोदी जी, ना उनके किसी मंत्री पर करप्शन का आरोप लगा है नाहीं हमने किसी को खाने दिया है। आज भ्रष्ट नेताओं पर न्यायोचित कार्रवाई हो रही है। इसीलिए आम आदमी पार्टी जैसी भ्रष्ट पार्टी के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सभी जेल में हैं।”

अनुराग ठाकुर ने आगे स्थानीय कार्यक्रमों के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा, “आज देश को कांग्रेस के लूट तंत्र, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से आजादी मिली है। आगे हम चाहते हैं कि देश को कांग्रेस और उनकी विभाजनकारी राजनीति और नीति से आजादी मिले।”

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचलवासियों के साथ-साथ उनके खुद के विधायकों का इनके ऊपर से विश्वास उठ चुका है। इन्होंने अपने चुनावी वादों में से एक को भी पूरा नहीं किया है। इसीलिए जनता का ध्यान भटकने के लिए अब कांग्रेसी हम पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है और इन आरोपों से सिर्फ इनकी जगहसाई हो रही है। मैं फिर एक बार मांग करता हूं कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो जनता के सामने रखें, न्यायालय में लेकर जाएं और कड़ी कार्रवाई की मांग करें।”

अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल की आपदा में दी गई त्वरित सहायता के बारे में बताते हुए और राज्य सरकार के ढीले रवैया पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने 20 हजार आवास दिए, 1762 करोड़ रुपए की मदद अलग से दी, मनरेगा से अलग पैसे दिए लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार सिर्फ हेलीकॉप्टर से घूमती रही वहीं पर केंद्र की मोदी सरकार ने देवभूमि की मदद के लिए हाथ बढ़ाया”

Previous Post

‘हिमाचली रिश्ता डॉट कॉम ‘ऑफिस के उद्घटान में शामिल हुए आरस बालि

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी अनुसूचित जाति वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सदैव प्रयासरत : सुरेश कश्यप

Admin

छूट गए मतदाताओं  के पंजीकरण के लिए जिला में सघन अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी

छूट गए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जिला में सघन अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत लोगों को मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत लोगों को मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों को दी है पांच न्याय गार्ंटिया

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों को दी है पांच न्याय गार्ंटिया

सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही भाजपा सरकार देश के हर शहर, गांव को प्राथमिकता दे रही है।

सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही भाजपा सरकार देश के हर शहर, गांव को प्राथमिकता दे रही है।

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

February 13, 2026
Budget 2026-27 dedicated to the welfare of all: Anurag Singh Thakur

सर्वहित और सर्वकल्याण को समर्पित बजट 2026-27: अनुराग सिंह ठाकुर

February 13, 2026
BJP organised 'Samarpan Diwas' in Bhuntar, Jairam Thakur criticized the Congress government

भुंतर में भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ आयोजन, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की आलोचना की

February 13, 2026
Horrific road accident in Akhara Bazaar, car-jeep collides violently

अखाड़ा बाजार में भीषण सड़क हादसा, कार- जीप की जोरदार टक्कर

February 13, 2026
https://sidhivinayaktimes.com/wp-content/uploads/2023/07/vdoadds.mp4

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

147

Recent News

BJP alleges Himachal Pradesh's financial situation, Sanjay Tandon supports central government

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा का आरोप, संजय टंडन ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

2026/02/13 11:13:22am
Budget 2026-27 dedicated to the welfare of all: Anurag Singh Thakur

सर्वहित और सर्वकल्याण को समर्पित बजट 2026-27: अनुराग सिंह ठाकुर

2026/02/13 11:04:28am
BJP organised 'Samarpan Diwas' in Bhuntar, Jairam Thakur criticized the Congress government

भुंतर में भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ आयोजन, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की आलोचना की

2026/02/13 10:48:46am
Horrific road accident in Akhara Bazaar, car-jeep collides violently

अखाड़ा बाजार में भीषण सड़क हादसा, कार- जीप की जोरदार टक्कर

2026/02/13 10:37:33am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    345
    3380
    Visitors Today
    2733577
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us