Saturday, February 21, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Mandi > नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा

नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
2 years ago
in Mandi
0
मंडी : सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने दूसरे दिन के नाचन विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
उन्होंने छपराहन, नांडी, पलोता, स्यांज, मौवीसेरी, बजरोहरू, करनाला, जाच्छ, भलोटी तथा जहल क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावित लोगों से संवाद किया और राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद के प्रति आश्वस्त किया।  सांसद प्रतिभा सिंह ने नाचन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने छपराहन गांव के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित चार परिवारों को 1 लाख 30 हजार रुपए प्रति परिवार की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने सड़क हादसे में छपराहन के मृतक व्यक्ति के परिवार जनों से संवेदना प्रकट की और मृतक की पत्नी नुरमा देवी को रोजगार प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नांडी गांव में नाले से हुए नुकसान, पलोता में भूस्खलन से लगभग 300 औषधि पौधों के बगीचे और मकानों को हुए नुकसान, मौवीसेरी में भूस्खलन से हुए मकानों के नुकसान, स्यांज में लोगों की जमीन को हुए नुकसान का जायजा किया व प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनके हाल जाने तथा समस्याएं सुनी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। राज्य सरकार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। आपदा से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण किसानों और बागवानों की फसल को हुई क्षति की भरपाई के लिए भी हर संभव प्रयास और प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
सांसद ने अधिकारियों से लिया नाचन में हुए नुकसान का ब्यौरा।
सांसद ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बासा में बरसात की आपदा को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उपमंडल गोहर, बल्ह और सुंदरनगर के अधिकारियों ने अपने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध करवाने और बन्द पड़ी सड़कों, बिजली, पेयजल योजनाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार के सभी राहत कार्यों का पूरा लाभ सभी प्रभावित लोगों को मिलना सुनिश्चित हो। सांसद ने एसडीएम को नदी नालों में बहकर आए हुए रेत की वैध तरीके से नीलामी करने के निर्देश दिए और कहा कि उससे उत्पन्न राजस्व को प्रभावित लोगों की मदद में लाया जा सके।
इस दौरान मण्डी जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, प्रदेश महासचिव कांग्रेस चेतराम ठाकुर, नाचन से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नरेश चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिरेद्र सेन, महासचिव केशव नायक, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जागृति राणा, एसडीएम गोहर मित्र देव मोहतल, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, बीडीओ गोहर गोपी चन्द पाठक, बीडीओ धनोटू मान सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी चमन ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous Post

प्राकृतिक खेती को अपनाकर शोभा देवी बनीं उत्कृष्ट महिला किसान

Next Post

बाढ़ के कारण कृषि विज्ञान केंद्र कुल्लू में भारी नुक़सान

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
बाढ़ के कारण कृषि विज्ञान केंद्र कुल्लू में भारी नुक़सान

बाढ़ के कारण कृषि विज्ञान केंद्र कुल्लू में भारी नुक़सान

लिपिक पद के भर्ती एवं पदोन्नति नियम में बदलाव करने संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं

पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित

महान एन टी रामा राव के सम्मान में 100 का सिक्का

महान एन टी रामा राव के सम्मान में 100 का सिक्का

अकाल तख्त और श्री केसगढ़ साहिब जत्थेदार ने ज्ञानी जगतार सिंह की मौत

अकाल तख्त और श्री केसगढ़ साहिब जत्थेदार ने ज्ञानी जगतार सिंह की मौत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भू-स्खलन के कारण हुई जान-माल की क्षति से अवगत करवाया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भू-स्खलन के कारण हुई जान-माल की क्षति से अवगत करवाया

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

February 21, 2026
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

February 21, 2026
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

February 21, 2026
Punjab-Based Interstate Gang Selling Newborn Babies Busted; One Infant Rescued

Punjab-Based Interstate Gang Selling Newborn Babies Busted; One Infant Rescued

February 21, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

233

Recent News

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू, विधायक आशीष बुटेल ने किया निरीक्षण

2026/02/21 07:38:21pm
Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

Sukhu Meets Kharge, Rahul Gandhi Over RDG Withdrawal and Apple Economy Concerns

2026/02/21 07:36:11pm
“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

“PGI organised lecture on Advances in cell culture- transitioning from 2D to 3 D”

2026/02/21 07:34:12pm
Punjab-Based Interstate Gang Selling Newborn Babies Busted; One Infant Rescued

Punjab-Based Interstate Gang Selling Newborn Babies Busted; One Infant Rescued

2026/02/21 05:43:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    707
    7058
    Visitors Today
    2805939
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us