शिमला:कांग्रेस पार्टी कि महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंच गई हैं। वह छराबड़ा स्थित अपनी बेटी के घर पर रुकी हैं. प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बीच दो दिन पहले ही एआइसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला पहुंची हैं। आज उनकी माता सोनिया गाँधी भी दोपहर एक बजे छराबड़ा पहुंच गई हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आईं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे शिमला के छराबड़ा पहुंची, जहां पर प्रियंका गांधी बीते रविवार से ठहरी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों कांग्रेस नेताओं का यह निजी दौरा है। इस दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोनों नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।
अभी तक दोनों का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। दोनों नेता छराबड़ा में छुट्टियां बिताएंगे। सोनिया और प्रियंका अगले 4-5 दिन तक छराबड़ा से ही देश की राजनीति और जम्मूकश्मीर और हरियाणा में प्रस्तावित चुनाव पर नजर रखेगी।