Thursday, April 9, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > मौसम पूर्वानुमान को सटीक बनाने के लिए उन्नत की जाएगी मेघदूत ऐप: मुख्यमंत्री

मौसम पूर्वानुमान को सटीक बनाने के लिए उन्नत की जाएगी मेघदूत ऐप: मुख्यमंत्री

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Himachal
0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने मौसम पूर्वानुमान एवं किसानों को खेतीबाड़ी के दृष्टिगत दिए जाने वाले परामर्श को और अधिक सटीक बनाने के उद्देश्य से मेघदूत ऐप्लीकेशन को उन्नत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह महत्त्वपूर्ण निर्णय तेज़ी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण लिया गया है क्योंकि यह कृषि और बागवानी क्षेत्रों के लिए खतरा बन कर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष भारी बारिश के कारण हिमाचल में भारी क्षति और जान-माल को काफी नुकसान हुआ है, साथ ही कृषि और बागवानी क्षेत्रों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में जगह-जगह पर खेत व बागीचे बह गए और करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो गईं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मेघदूत ऐप्लिकेशन मौसम की जानकारी और पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान प्रदान करता है, जिसमें ब्लाक स्तर तक बारिश, तापमान, आर्द्रता, हवा की गति और दिशा संबंधी डेटा शामिल है। ये कारक कृषि कार्यों, जैसे कि बुआई एवं कटाई से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग को प्रदेश में अधिक से अधिक किसानों और बागवानों को ऐप से जोड़ने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ऐप द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में सुधार लाने के लिए रूपरेखा भी तैयार की गई है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेघदूत ऐप में किए जाने वाले प्रमुख सुधारों में किसानों को प्रतिकूल मौसम के प्रति सचेत करने और ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, एप्लिकेशन फसलों की बुआई एवं कटाई आदि प्रक्रियाओं से संबंधित सटीक विशेषज्ञ जानकारी प्रदान करेगी। इसके इस्तेमाल से किसान आसन्न चुनौतियों के प्रति उचित कदम उठाने में सशक्त होंगे। इसके अलावा, प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभ प्राप्त कर रहे राज्य के किसानों को मेघदूत ऐप्लिकेशन के साथ एकीकृत कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही की आपदाओं ने राज्य सरकार को कृषि क्षेत्र में चल रही मौजूदा नीतियों के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्गठन के प्रति प्रेरित किया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार भविष्य की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए निर्माण गतिविधि नियमों में संभावित संशोधन पर भी गम्भीरता से विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषकों और बागवानों के लिए जलवायु संबंधी अनिश्चितताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे उनकी आजीविका में आशातीत सुधार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य की लगभग 90 प्रतिशत आबादी कृषि संबंधी गतिविधियों से जुड़ी है और मेघदूत ऐप को उन्नत कर इसके इस्तेमाल को सुलभ बनाना किसानों के लिए वरदान साबित होगा।

Previous Post

आपदा में शोर मचाने की बजाए जनता को राहत देने का काम करे कांग्रेस सरकार

Next Post

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शतरंज का खेल शुरू

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

Next Post
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शतरंज का खेल शुरू

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शतरंज का खेल शुरू

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा बैठक

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बाढ़ बहाली कार्यों की समीक्षा बैठक

पांच पोषक तत्वों के नियमित सेवन पर दिया जा रहा बल सुन्नी में मनाया जा रहा पोषण माह

पांच पोषक तत्वों के नियमित सेवन पर दिया जा रहा बल सुन्नी में मनाया जा रहा पोषण माह

6 सितम्बर को फागू गोदाम में होगा ईवीएम मशीनों का निरीक्षण

6 सितम्बर को फागू गोदाम में होगा ईवीएम मशीनों का निरीक्षण

जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू में विज्ञान ज्योति स्कॉलरस को सी-स्टेम किट का वितरण

जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू में विज्ञान ज्योति स्कॉलरस को सी-स्टेम किट का वितरण

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
सरकारी योजना से बदली तस्वीर: ई-वाहनों के बाद अब ई-रिक्शा बना आमदनी का नया जरिया*

सरकारी योजना से बदली तस्वीर: ई-वाहनों के बाद अब ई-रिक्शा बना आमदनी का नया जरिया*

April 9, 2026

एनएसयूआई के 55वें स्थापना दिवस पर हमीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

April 9, 2026
पंचायती राज चुनाव हाईजैक करने की साजिश—कांग्रेस ने संविधान और कानून दोनों की धज्जियां उड़ाईं”: डॉ. राजीव बिंदल

पंचायती राज चुनाव हाईजैक करने की साजिश—कांग्रेस ने संविधान और कानून दोनों की धज्जियां उड़ाईं”: डॉ. राजीव बिंदल

April 9, 2026

हमीरपुर में कूड़ा निष्पादन की समस्या का होगा स्थायी समाधान: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

April 9, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

150

Recent News

सरकारी योजना से बदली तस्वीर: ई-वाहनों के बाद अब ई-रिक्शा बना आमदनी का नया जरिया*

सरकारी योजना से बदली तस्वीर: ई-वाहनों के बाद अब ई-रिक्शा बना आमदनी का नया जरिया*

2026/04/09 04:45:36pm

एनएसयूआई के 55वें स्थापना दिवस पर हमीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

2026/04/09 04:40:12pm
पंचायती राज चुनाव हाईजैक करने की साजिश—कांग्रेस ने संविधान और कानून दोनों की धज्जियां उड़ाईं”: डॉ. राजीव बिंदल

पंचायती राज चुनाव हाईजैक करने की साजिश—कांग्रेस ने संविधान और कानून दोनों की धज्जियां उड़ाईं”: डॉ. राजीव बिंदल

2026/04/09 03:25:13pm

हमीरपुर में कूड़ा निष्पादन की समस्या का होगा स्थायी समाधान: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

2026/04/09 03:22:12pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    496
    8277
    Visitors Today
    3150359
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us