Tuesday, June 16, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > विस उपचुनाव : विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का अवलोकन करेगी MCMC : डीसी

विस उपचुनाव : विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का अवलोकन करेगी MCMC : डीसी

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in By Election 2024 Updates, Himachal, Kangra, Solan
0

धर्मशाला/ सोलन।

हिमाचल में 10 जुलाई को होने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव विज्ञापन के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। यह समिति चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों की ओर से जारी होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन करने के साथ ही पेड न्यूज से संबंधित मामलों पर भी कड़ी निगरानी रखेगी। यह समिति विज्ञापनों के प्रारूप एवं पेड न्यूज का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करेगी। कोई भी राजनैतिक दल अथवा प्रत्याशी परिशिष्ट क में अपना आवेदन प्रस्तावित विज्ञापन की डिजिटल प्रति और दो प्रतियों में उसका प्रतिलेख प्रसारण आरंभ होने की निर्धारित तिथि से कम से कम तीन दिन पूर्व संबंधित प्रमाणन समिति को प्रस्तुत करेगा।

धर्मशाला में जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने मंगलवार को जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को संचार माध्यम इंटरनेट में कोई भी विज्ञापन देने से पहले जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। धर्मशाला जिला मुख्यालय के जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति का कार्यालय निर्धारित किया गया है तथा आदर्श आचार संहिता के लागू होने के पश्चात मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।

हेमराज बैरवा ने कहा कि मीडिया प्रमाणन का मूल आधार आदर्श आचार संहिता के पालन से जुड़ा है। सामाजिक समरसता बिगड़ने की आशंका हो अथवा तनाव बढ़ाने वाला, नैतिकता, सदाचासर के विपरीत और किसी भी धर्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापन का प्रमाणीकरण भी नहीं किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रिंट मीडिया इकाई, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इकाई, सोशल मीडिया इकाई, एफएम, स्थानीय रेडियो इकाई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, अनुवीक्षण इकाई एवं मीडिया सेंटर के माध्यम से प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों एवं पेड़ न्यूज पर नजर रखी जाएगी। आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

जिला स्तर पर मीडिया सेल व मीडिया केंद्र स्थापित

सोलन के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्ते मनमोहन शर्मा ने कहा कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप-चुनावों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) गठित कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) इसके अध्यक्ष होंगे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिसमें सोशल मीडिया व न्यूज वेबसाइट भी शामिल हैं, पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रसारित करने से पहले जिला स्तरीय एमसीएमसी से उसका पूर्व प्रमाणीकरण करवाना आवश्यक है। केबल नेटवर्क, रेडियो, एफएम रेडियो, सिनेमा घरों, सार्वजनिक स्थलों पर एल.ई.डी. के माध्यम से राजनीतिक विज्ञापन प्रसारित करने के लिए भी पूर्व प्रमाणन आवश्यक है। प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। हालांकि मतदान दिवस एवं इससे एक दिन पूर्व अखबारों सहित प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए एमसीएमसी से पूर्व-प्रमाणीकरण आवश्यक होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फेक न्यूज सहित भ्रामक सूचनाओं की निगरानी के लिए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के कार्यालय में मीडिया सेल स्थापित किया गया है। किसी भी फेक न्यूज या भ्रामक सूचना के प्रसारण पर संज्ञान लेते हुए मीडिया सेल फैक्ट चैक कर स्थानीय मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यपरक जानकारी प्रदान करेगा। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी हेमंत कुमार को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि उप-चुनावों के दृष्टिगत मीडिया प्रतिनिधियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदान करने के लिए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी के कार्यालय में मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को इसका प्रभारी बनाया गया है। मीडिया प्रतिनिधि दूरभाष नंबर 01792-220089 पर अथवा मोबाइल नंबर 98170-97970 पर इससे संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। यह केंद्र तत्काल प्रभाव से कार्य करना आरम्भ करेंगे और उप-चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने तक कार्यशील रहेंगे।

Tags: # byelection#advertisement#election#electioncommissionofindia#politicalparty#sidhivinayaktimes
Previous Post

मां शूलिनी मेला : सफल आयोजन में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करें सभी सदस्य : उपायुक्त

Next Post

कैबिनेट उप-समिति ने की पोस्ट कोड 903 और 939 के परिणाम घोषित करने की सिफारिश

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post

कैबिनेट उप-समिति ने की पोस्ट कोड 903 और 939 के परिणाम घोषित करने की सिफारिश

जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर धनी राम शांडिल ने दी बधाई

जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनने पर धनी राम शांडिल ने दी बधाई

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला : किसानों के खाते में 20 हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम

आचार संहिता हट गई है, सरकार अब शुरू करवाए विकास के काम : जयराम

मानसून : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए निगम वार्ड स्तर पर तैयार करेगा टीम

जनमत खो चुकी है कांग्रेस सरकार, 61 विधानसभाओं में हारी : डा. राजीव भारद्वाज

जनमत खो चुकी है कांग्रेस सरकार, 61 विधानसभाओं में हारी : डा. राजीव भारद्वाज

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आज का राशिफल (1 जून 2026): वृषभ राशि में ग्रहों की हलचल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए सोमवार का दिन

ग्रहों का महासंयोग: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

June 16, 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

June 16, 2026
कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

June 16, 2026
नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

375

Recent News

आज का राशिफल (1 जून 2026): वृषभ राशि में ग्रहों की हलचल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए सोमवार का दिन

ग्रहों का महासंयोग: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

2026/06/16 12:29:28pm
पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

2026/06/16 12:27:14pm
कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

2026/06/16 12:23:49pm
नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

2026/06/16 12:12:42pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    341
    16314
    Visitors Today
    3957163
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us