सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे और पुराने बिगड़े काम बनेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग हैं।
कन्या राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बौद्धिक कार्यों और चर्चाओं में आप भाग लेंगे, लेकिन वाद-विवाद से बचें। संतान के विषय में चिंता हो सकती है। यात्रा में सावधानी रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। शेयर-सट्टे में निवेश करने से बचें।
तुला राशि : मानसिक रूप से आज आप थोड़े व्यग्र रह सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जमीन-जायदाद के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। जल क्षेत्र से दूर रहें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन शुभ फलदायी है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनके साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। लघु प्रवास या पर्यटन का योग है। भाग्य वृद्धि के अवसर मिलेंगे। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा।
धनु राशि : वाणी की मधुरता से आज आप सबका दिल जीत लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नकारात्मकता से दूर रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों से उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि : आज खर्चे अधिक हो सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा किसी से अनबन हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ से थकान महसूस होगी।
मीन राशि : आज लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
















