Saturday, March 28, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए: मुख्यमंत्री

छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए: मुख्यमंत्री

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Latest News
0

शिमला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए और हिमाचल को उसके अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बावजूद बीबीएमबी में हिमाचल के हक नहीं मिल रहे हैं तथा पंजाब व हरियाणा को छोटे भाई हिमाचल का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किशाऊ जल विद्युत परियोजना में वाटर कम्पोनेंट आधार पर पावर कम्पोनेंट में 90ः10 केन्द्र तथा राज्य सरकार को फंड करने अथवा राज्य के हिस्से में सभी पावर कम्पोंनेट में 50 वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण सुविधा प्रदान करने का अनुरोध भी केन्द्र से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की सभी को खुशी है लेकिन इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भगवान राम सभी के आराध्य हैं और सरकारें उनके आदर्शों पर चलें। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की, जबकि प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के लिए प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही जन समस्याओं के निवारण के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ किया गया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने हिमाचल को कर्ज के दलदल में धकेला। वर्तमान सरकार ने अपने 14 माह के कार्यकाल में प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए ठोस प्रयास किए, जिससे धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का बजट प्रदेश को समृद्धि व खुशहाली की राह पर ले जाने की उसकी सोच को दर्शाता है। वर्तमान राज्य सरकार ने पहले ही बजट में प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों व जलवायु के अनुरूप हरित उद्योगों को प्रोत्साहन के दृष्टिगत अनेक प्रावधान किए। राज्य सरकार ई-वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है और ई-टैक्सी की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। हिमाचल में छह ग्रीन कोरिडोर बनाए जा रहे हैं और चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के चार हजार से अधिक अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की है। इसके साथ ही 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की है।

अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपए तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 14 माह के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। समाज का जो वर्ग अपनी आवाज नहीं उठा सकता, उस तक भी सरकार पहुंची है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली बरसात में प्रदेश ने इतिहास की सबसे बड़ी तबाही देखी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव कर अपने सीमित संसाधनों से, 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी कर मुआवजा कई गुणा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ व भुज त्रासदी के दौरान केंद्र सरकार ने विशेष राहत पैकेज दिया, लेकिन हिमाचल में आई इस आपदा पर राज्य को कोई भी विशेष मदद प्रदान नहीं की गई, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, दविंदर कुमार भुट्टो, अजय सोलंकी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान और ओएसडी रितेश कपरेट भी उपस्थित थे।

Previous Post

राज्यपाल ने बिलासपुर के डोहकेश्वर धाम में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया

Next Post

अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट में हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों को पहले दो स्थान हासिल

Admin

Admin

Next Post
अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट में हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों को पहले दो स्थान हासिल

अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट में हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों को पहले दो स्थान हासिल

सुनिए BAPS आबुधाबी हिंदू मंदिर लोकार्पण पर प्रधानमंत्री  मोदी का  सन्देश

सुनिए BAPS आबुधाबी हिंदू मंदिर लोकार्पण पर प्रधानमंत्री मोदी का सन्देश

सुक्खू सरकार ने सदन में पेश किया 10307 करोड़ 59 लाख का अनुपुरक बजट

सुक्खू सरकार ने सदन में पेश किया 10307 करोड़ 59 लाख का अनुपुरक बजट

Chamba : ऑनलाइन ट्रेडिंग से ठगे सात लाख

Chamba : ऑनलाइन ट्रेडिंग से ठगे सात लाख

New Delhi :-  किसानों और सरकार के बीच बातचीत को लेकर किसान आंदोलन पर अनुराग ठाकुर का बयान

New Delhi :- किसानों और सरकार के बीच बातचीत को लेकर किसान आंदोलन पर अनुराग ठाकुर का बयान

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

March 28, 2026
दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

March 28, 2026
हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

March 28, 2026
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

March 28, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

247

Recent News

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

कांगड़ा में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल

2026/03/28 01:46:15pm
दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 2026: भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां तेज

2026/03/28 01:24:22pm
हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

हमीरपुर की 9 पंचायतों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पोषण सुधार के लिए दिल्ली में होंगी सम्मानित

2026/03/28 12:25:50pm
लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

लिदबड़ मेले का चौथी संध्या में प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर ने नचाए नगरोटा वासी।

2026/03/28 07:08:22am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    1088
    5302
    Visitors Today
    3054332
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us