Saturday, April 4, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Kangra > भारतीय जनता पार्टी डरोह में हुए सुलह मंडल ने आम चुनावों की तैयारियों के लिए कमर कस ली है:इंदु गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी डरोह में हुए सुलह मंडल ने आम चुनावों की तैयारियों के लिए कमर कस ली है:इंदु गोस्वामी

Admin by Admin
2 years ago
in Kangra, Political News, Video
0

देश को मोदी के काम करने की गारंटी पर भरोसा।

भारतीय जनता पार्टी सुलह मंडल ने कुछ ही दिन दूर देश के आम चुनावों की तैयारियों के लिए कमर कस ली है। डरोह में हुए सुलह विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा सम्मेलन में सुलह हलके के कोने कोने से आई महिलाओं की भारी भीड़ जुटा कर पार्टी ने मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए रोड़ मैप बना लिया है। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में लोगों के बीच पहुंची राज्यसभा सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी ने अपने भाषण में महिलाओं को मोदी के नेतृत्व में सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाने वाले कदमों की जानकारी दी। इंदु गोस्वामी ने कहा कि मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की मातृशक्ति के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाईं और उन्हें धरातल पर उतारा। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाली डिजिटल क्रांति में महिलाओं की भागीदारी और महिला आरक्षण से राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को उचित सम्मान दिलवाने वाले कदमों से देश की मातृशक्ति के मन में मोदी के प्रति विश्वास को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में विश्व में भारत की विशिष्ट छवि बनी है और पूरे विश्व ने भारत को कई समस्याओं के समाधान के लिए एक नेता के रूप में पहचानना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी और मोदी के नेतृत्व में देश की दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान करके देश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है जिससे देश के नागरिकों के मन में राजनीतिक और प्रशासनिक संस्थानों प्रति भरोसा जगा है। अब देश में झूठी गारंटियों और झूठे वादों से हट कर मोदी की काम करके दिखाने की गारंटी पर भरोसे का वातावरण बना है। उन्होंने नारीशक्ति से पूरे देश को अपना परिवार समझने और देश हित में काम कर वाले मोदी को अपनाने वहीं सिर्फ अपने परिवार के कुछ लोगों के हित में काम करने वाली पार्टियों के नेताओं के बहकावे में न आने का आह्वान किया। इंदू गोस्वामी ने लोगों से डाक्टर राजीव भारद्वाज को रिकार्ड मतों से जितवाकर लोकसभा में भेजने का आग्रह किया।
सम्मेलन में उमड़ी नारीशक्ति को संबोधित करते हुए सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय नारी किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं है। घर चलाने से लेकर लड़ाकू जहाज उड़ाने तक भारतीय नारी हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम है। प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी और मोदी नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं बना कर उनको धरातल पर उतार रहे हैं वहीं वर्तमान प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए देने के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम किया है। इस सरकार के अपने ही विधायक अपनी सरकार की झूठी गारंटियों को पूरा न होते देख ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। परमार ने कहा कि प्रदेश में उपचुनावों के बाद कांग्रेस सरकार का जाना तय है। इस कार्यक्रम में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजली अर्पण करने के बाद परमार ने कहा कि डाक्टर भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चल कर भारतीय जनता पार्टी की सरकारें समावेशी समाज का निर्माण करने के लिए कई कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है और इसमें “ज्ञान” यानी गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी सशक्तिकरण को थीम के रूप में अपनाया है। नारी उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं तथा भविष्य में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत करने के लिए अनेक घोषणाएं को पूरा करने का संकल्प इस संकल्प पत्र के माध्यम से पार्टी ने लिया है।
इस सम्मेलन में जिला की महिला मोर्चा अध्यक्षा रागिनी रकवाल, मण्डल की अध्यक्षा मोनिका राणा, अनीता चौधरी, सोनिया बंटा सहित अन्य महिला नेत्रियां तथा मण्डल के अध्यक्ष देशराज शर्मा, हंसराज चौधरी, मनदीप अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Next Post

भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी : बिंदल

Admin

Admin

Next Post
हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा में शामिल होने के बाद सुजानपुर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा

भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी : बिंदल

केरला स्टोरी केरल की हजारों बेटियों के दर्द भरी दास्तां

भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के उज्ज्वल भविष्य का वादा : चुघ

मोदी सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि : बिंदल

मोदी सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि : बिंदल

भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स

भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स

134वीं जयंति पर याद किए डा. अंबेडकर  समाज के हर वर्ग के लोगों ने एकत्रित होकर काटा केक

134वीं जयंति पर याद किए डा. अंबेडकर समाज के हर वर्ग के लोगों ने एकत्रित होकर काटा केक

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

April 4, 2026

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य: केवल सिंह पठानिया

April 4, 2026
एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

April 4, 2026
एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

April 4, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

205

Recent News

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

2026/04/04 08:48:00pm

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य: केवल सिंह पठानिया

2026/04/04 08:46:12pm
एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

एस डी एम कार्यालय बैजनाथ में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर मॉक ड्रिल का आयोजन

2026/04/04 08:41:29pm
एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण पर कांग्रेस बेनकाब—एक ही नेता के दो बयान, सरकार में तालमेल शून्य: डॉ. राजीव सहजल

2026/04/04 08:38:37pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    412
    5569
    Visitors Today
    3111925
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us