सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गिरिराज साप्ताहिक का वर्ष 2026 का कैलेंडर जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक प्रदेश सरकार की नीतियों और कल्याणकारी पहलों को आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि सरकार समाज के हर वर्ग के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और इन पहलों की सही जानकारी पहुँचाने में गिरिराज साप्ताहिक का योगदान अहम है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/ensure-development-as-pe-panchayat-bhawanaugurated/
इस अवसर पर सचिव सूचना एवं जन संपर्क राकेश कंवर, संपादक रीना नेगी, सहायक संपादक विवेक शर्मा, योग राज, लुभित सिंह और उप संपादक चन्द्रशेखर भी उपस्थित रहे।



















