सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडरों का औपचारिक रूप से विमोचन किया। इन कैलेंडरों के माध्यम से प्रदेश सरकार की प्रमुख कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को दर्शाया गया है, ताकि आम जनता को सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष का एक विशेष कैलेंडर “चिट्टा मुक्त हिमाचल” विषय पर केंद्रित है, जो प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/cabinets-big-decisions-on-strengtheniservicesemployment/
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कैलेंडर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर श्रमिक कल्याण योजनाओं और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को उजागर करता है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा सहित कई विधायक, बोर्ड और निगमों के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी कैलेंडर हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।





















