सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर विवादित चर्चा के बीच स्पष्ट किया है कि वे अपने बयान से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के अधिकार उनके लिए सर्वोपरि हैं और बाहरी राज्यों से आए अधिकारियों का स्वागत है, लेकिन कोई भी राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग या बंदरबांट नहीं कर सकता।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/aripur-hosts-kabaddi-tournament-on-swami-vivekananda-jayant/
मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ अधिकारी बजट और संसाधनों की बंदरबांट में लगे हुए हैं, और भविष्य में ऐसे अधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा अधिकारियों पर की गई टिप्पणियों की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके बयान में तथ्य हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश के संसाधन राज्यवासियों के लिए हैं, और किसी को भी उनके अधिकारों को छीनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।





















