धर्मशाला, 21 मार्च: हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक एवं कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य बजट की सराहना करते हुए इसे जनहित और आत्मनिर्भरता का मजबूत खाका करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत 54,928 करोड़ रुपये का यह बजट तमाम चुनौतियों के बीच समाज के हर वर्ग को स्पर्श करता है।
आम जनता और महिलाओं को बड़ी राहत
मल्ली ने बजट के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करीब एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजलीदेने की घोषणा एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे आम जनता को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी। इसके साथ ही, पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता का प्रावधान उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
युवाओं पर केंद्रित योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हज़ारों रिक्त सरकारी पदों को भरने और कौशल विकास योजनाओं के विस्तार से नए अवसर पैदा होंगे। विशेष रूप से कांगड़ा जिले के लिए की गई घोषणाओं—जैसे एरो सिटी का निर्माण, धौलाधार टाउनशिप और पर्यटन विकास—से क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार सृजन होगा। साथ ही, ज्वालाजी मंदिर के विकास से धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

किसानों और बागवानों का संबल
पुनीत मल्ली ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, कृषि उपकरणों पर अनुदान और सिंचाई योजनाओं के विस्तार जैसे प्रावधान किए गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए फसल सुरक्षा और राहत योजनाओं को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है।

सर्वांगीण विकास का रोडमैप
उन्होंने अंत में कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट में किया गया विशेष प्रावधान दूरदराज के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ेगा। उनके अनुसार, यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि हिमाचल के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता का रोडमैप है।