सिधिविनायक टाइम्स शिमला। चंडीगढ़ में सूद बिरादरी के सदस्यों के लिए 62वां सूद मिलन दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सूद भवन, सेक्टर 44-ए में आयोजित किया गया, जिसमें देश और विदेश से आए पंद्रह सौ से अधिक लोग परिवार सहित शामिल हुए। इस अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया, वहीं बच्चों के लिए ऑन द स्पॉट ड्रॉइंग, फैंसी ड्रेस और सूद प्रिंस एवं सूद प्रिंसेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार श्री गोकुल बुटेल मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. अनिल सूद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/safeguardinhimachali-youth-going-abroademploymentprioritychandra-kumar/
इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खाने-पीने की स्टालों और हिमाचली धाम सहित सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ। इसके अतिरिक्त, अविवाहित युवक और युवतियों के लिए मौके पर रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए। सूद सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष अश्वनी सूद ने बताया कि 1959 में स्थापित इस सभा ने समाज सेवा के लिए कई सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का संचालन किया है, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, योग, संगीत और ध्यान केंद्र शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन लकी ड्रॉ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।





















