सिधिविनायक टाइम्स: शिमला। विधानसभा के छठे दिन सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में प्रस्तावित सरकारी कार्यक्रम को आपदा के दौर में “जश्न” करार देते हुए सुख्खू सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में तबाही से जूझ रहे लोगों की राहत के लिए मिला धन कार्यक्रमों पर खर्च करने की तैयारी की जा रही है, जो जनता के साथ धोखा है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला के ज्वारावर स्टेडियम में 4 दिसंबर को होने वाली भाजपा की आक्रोश रैली की अनुमति में प्रशासन पर बाधाएँ डालने का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़े:-https://sidhivinayaktimes.com/cm-sukhu-inaugurates-egional-labpollution-control-boarddaddi/
दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुख्विन्द्र सिंह सुख्खू ने विपक्ष के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि मंडी का आयोजन जश्न नहीं, बल्कि सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रस्तुत किया जाने वाला ‘बीजन’ कार्यक्रम है, जिसमें सरकार अपने कामकाज की जानकारी जनता तक पहुँचा रही है। ज्वारावर स्टेडियम को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेडियम की क्षमता सीमित है, इसलिए तीन हजार से अधिक लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए पुलिस मैदान पहले से ही निर्धारित है और यह फैसला जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।





















