सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पंचायत चुनावों को लेकर घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने और सत्ता के बल पर चुनाव टालने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है, युवा वर्ग बेरोज़गारी से जूझ रहा है और विकास कार्य ठप पड़े हैं। हाईकोर्ट के पंचायत चुनाव कराने संबंधी फैसले को भाजपा ने लोकतंत्र की जीत बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़ें: https://sidhivinayaktimes.com/hrtc-volvo-bus-breaks-down-near-dhaliyara-passengers-stranded-ove/
पार्टी नेताओं का आरोप है कि आपदा प्रबंधन कानून की आड़ में चुनावों को टालने का प्रयास किया गया, जिससे जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ। वहीं सरकार की प्रतिक्रिया को भाजपा ने अहंकारपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए न्यायपालिका पर सवाल उठा रही है। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह पंचायत चुनावों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।





















