Tuesday, March 31, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > कुल्लू दशहरा मेले की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर बोले नेता प्रतिपक्ष

कुल्लू दशहरा मेले की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर बोले नेता प्रतिपक्ष

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
3 years ago
in Himachal, Latest News
0

शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए और दस गारंटियां देकर सत्ता में आई। सत्ता में आने के बाद वह अपनी सभी गारंटियां भूल गई और लोगों पर किसी न किसी प्रकार का बोझ डालना शुरू कर दिया। कुल्लू का मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस मेले में हज़ारों की संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं और मेले के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाते हैं। इस बार सरकार ने उस पर भी पाँच सौ रुपये का टिकट लगा दिया। यह लोक परंपरा के और हमारी संस्कृति के ख़िलाफ़ है। इस फ़ैसले को सरकार वापस ले। हम अपनी सांस्कृतिक विरासत से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दशहरा मेला साल में एक बार आता है और सरकार उस मेले में आने वाले लोगों से पैसा वसूलना चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल साझी संस्कृति का प्रदेश हैं। मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं का वाहक हैं। यह मेले पुरातन काल से चले आ रहे हैं। इन मेलों में देश-विदेश के लोगों के साथ देवभूमि के देवी-देवता भी आते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। इसलिए सरकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का शुल्क लगाने का फ़ैसला निंदनीय है। उन्होंने कहा मेले के कारण प्रदेश सरकार को आय होती है। मेला कमेटी मेले में लगने वाले हर स्टॉल से एक निर्धारित किराया लेती है। इससे प्रशासन को आय होती है। अब मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी पैसे लेना सही नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार आये दिन इस तरह के फ़ैसले ले रही है जो न तो हमारी संस्कृति के अनुकूल हैं और न ही जनभावना के। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को गारंटिया दी थी कि कि घर में एक महिला हुई तो पंद्रह सौ, दो हुई तो तीन हज़ार, चार हुई तो छह हज़ार रुपये मिलेंगे लेकिन यहां स्थिति अलग है। अब अगर एक व्यक्ति है तो पाँच सौ, दो व्यक्ति है तो एक हज़ार और व्यक्ति चार है तो दो हज़ार रुपए देकर ही सांस्कृतिक संध्या में भाग लिया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के साथ छल है। हम यह नहीं होने देंगे। सरकार को शुल्क लगाने की व्यवस्था वापस लेनी होगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार आये दिन हमारी परंपराओं में छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। जो लोक और देव परंपराएं पहले से चल रही हैं, सरकार उनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले सरकार ने माता चिंतपूर्णी के लिए भी वीआईपी दर्शन के लिए 1100 रुपये का शुल्क लगा दिया और कुल्लू दशहरे पर भी शुल्क लगाना चाहती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के और भी तरीक़े हैं। सरकार को उस पर काम करना चाहिए। हमारी आस्था के प्रतीकों के साथ खिलवाड़ करके राजस्व वसूली की अनुमति हम नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के प्रयोगों से बाज आए अन्यथा विपक्ष सड़कों पर उतर कर सरकार के इन तुग़लकी फ़ैसलों का विरोध करेगा।

Previous Post

कुल्लू उपमंडल में ईको पर्यटन के तहत पीज से काईसधार तक चलेगी ई कार्ट

Next Post

हिमाचल की शिक्षा ,छात्रों व युवाओं का गला घोंट रही कांग्रेस सरकार : उमेश दत्त, प्रदेश प्रवक्ता ,भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश।

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

धर्मशाला में भागसू नाग नाले में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक तेज बहाव में बह गया : See Viral Video

धर्मशाला में भागसू नाग नाले में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक तेज बहाव में बह गया : See Viral Video

पर्यटन तथा आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित: बाली

पर्यटन तथा आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित: बाली

हमीरपुर में ‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन

हमीरपुर में ‘मीट और मिंगल (आरंभ) समारोह’ का आयोजन

एनडीएमए की टीम ने किया सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

एनडीएमए की टीम ने किया सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

Himachal’s Wing Commander Naman Siyal Dies in Tejas Jet Crash During Dubai Air Show

November 23, 2025
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

March 30, 2026
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल विधानसभा में 54,928 करोड़ का बजट पारित; RDG में कटौती के बीच सुक्खू सरकार का राजस्व बढ़ाने पर जोर

March 30, 2026
NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

March 30, 2026
डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

March 30, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

238

Recent News

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

एंट्री टैक्स विवाद पर गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- सुखविंदर सिंह नहीं बन पा रहे सुक्खू

2026/03/30 08:53:46pm
बजट सत्र में विधानसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल विधानसभा में 54,928 करोड़ का बजट पारित; RDG में कटौती के बीच सुक्खू सरकार का राजस्व बढ़ाने पर जोर

2026/03/30 08:49:25pm
NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

NH-305 के शीघ्र उन्नयन व मरम्मत को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

2026/03/30 08:32:57pm
डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

डिजिटल इंडिया की ओर हमीरपुर के कदम: 5 वंचित गाँवों में जल्द गूंजेगी मोबाइल की घंटी

2026/03/30 08:27:29pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    559
    267
    Visitors Today
    3075263
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us