सिद्धिविनायक टाइम्स शिमला। नालागढ़ में आयोजित भाजपा के ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जनता से 10 गारंटियों का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी गारंटी जमीन पर लागू नहीं हुई। शर्मा ने आरोप लगाया कि हिमाचल का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, जबकि सरकार चुनिंदा लोगों को ही लाभ पहुंचाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/te-govts-priority-safe-dignified-housing-for-every-poor-citiz/
उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाखों महिलाएं आज भी 1500 रुपये मासिक सहायता का इंतजार कर रही हैं, जिससे कांग्रेस के चुनावी वादों की सच्चाई सामने आ गई है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को बूथ स्तर से लेकर घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में जिला व मंडल स्तर के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




















