Sunday, April 5, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Haryana > एक समय पर चुनाव होने से मतदान में बढ़ेगी जनभागीदारी- मुख्यमंत्री।

एक समय पर चुनाव होने से मतदान में बढ़ेगी जनभागीदारी- मुख्यमंत्री।

Admin by Admin
3 years ago
in Haryana
0
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी को सराहनीय और समयानुकूल बताया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी को सराहनीय और समयानुकूल बताया। इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव वन नेशन-वन इलेक्शन की पक्षधर रही है। देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की संभावना तलाशने के लिए गठित यह कमेटी निश्चित तौर पर सार्थक पहल है। यह कमेटी इस विषय पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके तहत वन नेशन-वन इलेक्शन के लाभ सामने आएंगे। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना वर्षों पुराना है और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए यह पहला कदम है। उन्होंने कहा कि हम यह मानते हैं कि भारत जैसे विशाल देश के लिए वन नेशन-वन इलेक्शन होना बहुत जरूरी है। हम शुरू से ही इसके पक्षधर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कुछ वर्षों तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ होते थे, लेकिन विभिन्न कारणों से बाद में यह परंपरा टूट गई। वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने से हर साल होने वाले चुनावों पर खर्च होने वाली भारी धनराशि की बचत होगी। एक साथ चुनाव होने से करदाताओं के पैसे बचेंगे और इन पैसों का इस्तेमाल जनता की भलाई के लिए किया जा सकेगा और सरकारें भी चुनाव के इस दबाव से मुक्त होकर जनहित के निर्णय ले सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हर साल कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं और इन चुनावों में मशीनरी व संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। बार-बार चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू करने से सरकार समय पर कोई नीतिगत फैसला भी नहीं ले पाती है और योजनाओं को लागू करने में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।
वन नेशन-वन इलेक्शन होने से इस प्रकार के कई व्यवधानों से छुटकारा मिलेगा और जनहित के कार्य करने के लिए और अधिक समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में एक साथ चुनाव होने से भ्रष्टाचार और काले धन पर बहुत हद तक रोक लगेगी। इसके अलावा, एक ही समय में चुनाव होने से मतदान में लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी और लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से आम आदमी को होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वयं भारत के निर्वाचन आयोग ने भी वन नेशन-वन इलेक्शन को अपनाने का सुझाव दिया था। इसके अलावा, लॉ कमीशन ने भी 1999 में अपनी रिपोर्ट में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाने की बात कही थी। इतना ही नहीं, पार्लियामेंट की स्टैंडिंग कमेटी ने भी वर्ष 2015 और 2018 में इस बात पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आशा है कि इस विषय पर आगे सार्थक चर्चा होगी और इस पर व्यापक सहमति बनेगी, जिससे देश आगे बढ़ेगा।
Previous Post

ईवीएम का प्रथम स्तरीय निरीक्षण 16 सितंबर से

Next Post

आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख रुपये का अंशदान

Admin

Admin

Next Post
आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख रुपये का अंशदान

आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख रुपये का अंशदान

हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देंगे खादी प्लाजा: मुख्यमंत्री

आपदा प्रभावित ऋणधारकों के लिए ब्याज छूट सुविधा की सम्भावना तलाश रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार करेगी प्रभावितों की यथासंभव मदद : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

प्रदेश सरकार करेगी प्रभावितों की यथासंभव मदद : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

विश्वविख्यात पैरागलाइडिंग स्थल बीड़ को मिला पुलिस थाना, सीपीएस ने किया शुभारंभ

साहसिक, धार्मिक तथा प्राकृतिक पर्यटन को किया जाएगा विकसित: बाली

साहसिक, धार्मिक तथा प्राकृतिक पर्यटन को किया जाएगा विकसित: बाली

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
हिमाचल पर्यटन के नाम पर लूट का खेल – कांग्रेस सरकार की नीयत और नीति दोनों संदिग्ध : बिक्रम ठाकुर

हिमाचल पर्यटन के नाम पर लूट का खेल – कांग्रेस सरकार की नीयत और नीति दोनों संदिग्ध : बिक्रम ठाकुर

April 5, 2026
गगनदीप रंधावा के परिवार को न्याय मिलने तक भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी – सुनील जाखड़

गगनदीप रंधावा के परिवार को न्याय मिलने तक भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी – सुनील जाखड़

April 5, 2026
आज का राशिफल (05 अप्रैल 2026)

आज का राशिफल (05 अप्रैल 2026)

April 5, 2026
आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

April 4, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

199

Recent News

हिमाचल पर्यटन के नाम पर लूट का खेल – कांग्रेस सरकार की नीयत और नीति दोनों संदिग्ध : बिक्रम ठाकुर

हिमाचल पर्यटन के नाम पर लूट का खेल – कांग्रेस सरकार की नीयत और नीति दोनों संदिग्ध : बिक्रम ठाकुर

2026/04/05 11:07:00am
गगनदीप रंधावा के परिवार को न्याय मिलने तक भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी – सुनील जाखड़

गगनदीप रंधावा के परिवार को न्याय मिलने तक भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी – सुनील जाखड़

2026/04/05 11:00:00am
आज का राशिफल (05 अप्रैल 2026)

आज का राशिफल (05 अप्रैल 2026)

2026/04/05 10:58:17am
आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: उपायुक्त हेमराज बैरवा

2026/04/04 08:48:00pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    419
    6429
    Visitors Today
    3119770
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us