शिमला।
स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाले पहले पीएम हैं नरेंद्र मोदी। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही वह भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए। यह कहना है भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा का।
नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जून 2023 को अपने दौरे पर दूसरी बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया था। इससे पहले वह 8 जून 2016 को भी अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिकी सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके थे। जून 2023 में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते ही उन्होंने महान नेता नेल्सन मंडेला की बराबरी कर ली थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उन कुछ चुनिंदा महान नेताओं की बराबरी कर ली, जो दो या दो से ज्यादा बार अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला और इस्राइल के पूर्व पीएम यित्झाक राबिन भी दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं। वहीं विस्टन चर्चिल और इस्राइल के मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतान्याहु तीन-तीन बार अमेरिकी सदन को संबोधित कर चुके हैं।
पीएम मोदी अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव से अपने आगामी अमेरिका दौरे में आगे निकल गए। ये नेता एक-एक बार अमेरिकी सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित कर चुके हैं। राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1985 में पहली बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। 2047 में विकसित भारत बनने जा रहा है, यह केवल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही कर सकती है। भाजपा ने संकल्प लिया है और मोदी उसे संकल्प को पूरा करेंगे।