चंबा।
कांगड़ा-चंबा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने बुधवार को चम्बा के भटियात हल्के के विभिन्न हिस्सों में नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आनंद शर्मा का हटली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
आनंद शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से जुमलेबाजी का दौर चल रहा है। आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर देश के लोगों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर छला गया है। महंगाई आज अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पूरे विश्व की नजर भारत के इन चुनावों पर है। इसलिए लोग अपने विवेक का परिचय देकर मतदान करें।