स्थानीय लोगों के अनुसार सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि अब केवल छोटी जीपें ही किसी तरह आवाजाही कर पा रही हैं। इसके चलते यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
चोपादसा पंचायत की पूर्व प्रधान विमला ठाकुर ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा दी गई ग्रामीण विकास योजनाओं को भी पूरा नहीं किया गया और कई काम बीच में ही रोक दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधूरे कार्यों के कारण आज क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि
लग घाटी की सड़कों की तुरंत मरम्मत और सुधार किया जाए
लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए
परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए













