Wednesday, May 27, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Haryana > व्यक्ति, समाज, राष्ट्र व विश्व की समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवद् गीता में समाहित- केंद्रीय गृह मंत्री

व्यक्ति, समाज, राष्ट्र व विश्व की समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवद् गीता में समाहित- केंद्रीय गृह मंत्री

कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत सम्मेलन में अमित शाह ने की शिरकत

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो by सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो
2 years ago
in Haryana
0

कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत सम्मेलन में अमित शाह ने की शिरकत । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि व्यक्ति, समाज, राष्ट्र व विश्व की समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवद् गीता में समाहित है। कुरुक्षेत्र में मनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से आज देश-विदेश में गीता का शाश्वत संदेश पहुंच रहा है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि व्यक्ति, समाज, राष्ट्र व विश्व की समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवद् गीता में समाहित है। कुरुक्षेत्र में मनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से आज देश-विदेश में गीता का शाश्वत संदेश पहुंच रहा है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  व्यक्ति, समाज, राष्ट्र व विश्व की समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवद् गीता में समाहित है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में मनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से आज देश-विदेश में गीता का शाश्वत संदेश पहुंच रहा है। लगभग 5000 साल से ज्यादा समय पहले कुरुक्षेत्र की धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपने श्रीमुख से गीता का  संदेश दिया था। उस संदेश को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से पूरे विश्व में स्थापित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक विद्वान ने कहा था कि गीता का ज्ञान, हर जगह फैलाने में सफल हों और इसकी स्वीकृति हो, तो विश्व में कभी युद्ध नहीं हो सकता। लेकिन असल मायने में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित करने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए यह ज्ञान दिया था। मगर वह युद्ध अपने लिए नहीं, बल्कि पृथ्वी पर धर्म की स्थापना और सर्व समाज के कल्याण के लिए था। उन्होंने गीता के शास्वत संदेश का जीवन में महत्व समझाते हुए बताया कि मेरे जीवन में बहुत उतार चढ़ाव आए, लेकिन बचपन से ही माँ ने गीता सिखाई, इसलिए जीवन में कभी निराशा व दुख: का अनुभव नहीं हुआ।

 केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में आए थे, उस समय उन्होंने संकल्पना की थी कि गीता के संदेश को विश्व में प्रसारित करने के लिए इसका स्वरूप बढ़ाया जाना चाहिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल साधुवाद के पात्र हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री की संकल्पना को मूर्त रूप दिया और वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 आने वाला है और वर्ष 2014 से 2024 तक के इन 10 सालों में भारत के स्व: को जगाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मान्यता है कि इस देश की महान संस्कृति को हमेशा आगे बढ़ाना चाहिए। महान संस्कृति से मार्गदर्शन लेकर ही देश की नीतियों का निर्धारण व कानून बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन 10 सालों में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को श्रीरामलला अपने घर में प्रस्थापित हो जाएंगे। इसके अलावा, धारा 370 समाप्त हो चुकी है। साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदार धाम और बदरीधाम को विकसित करना, कश्मीर में शारदा पीठ का पुनर्स्थापन और संसद के अंदर सनातन परंपरा का प्रतीक सेंगोल को स्थापित करना, ये सभी काम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए हैं। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं ने सदैव समाज को राह दिखाने का कार्य किया है। मेरा विश्वास है कि इस प्रकार के कार्यक्रम से गीता के उपदेश व उसके ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ विश्व में गीता को पुनर्स्थापित करने का काम होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आगमन करने के लिए प्रदेश की 2.80 करोड़ लोगों की ओर से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 से भारत सरकार का संचालन भारतीय संस्कृति के अनुसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह आसान तरीके से जटिल मुद्दों को सुलझा लेते हैं। जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण, ट्रिपल तलाक जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को ही लोकसभा व राज्यसभा में सीआरपीसी और आईपीसी से संबंधित तीन नए कानून पास हुए हैं, जोकि आज अध्यादेश बन गए हैं। आजादी के बाद 75 वर्षों से प्रचलित गुलामी के चिन्हों को एक-एक करके हटाकर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को लौह पुरुष की संज्ञा देते हुए शुभकामनाएं दी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्ष पहले महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का संदेश केवल पुस्तक का वाचन नहीं है बल्कि यह शाश्वत:, सार्वभौमिक, सार्वकालिक है। उन्होंने स्मरण कराया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र आए थे तो उन्होंने कहा था कि गीता की धरा होने के नाते कुरुक्षेत्र का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेते हुए वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है। आज विश्व का हर देश चाहता है कि उनके यहां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो। मॉरिशस, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव का आयोजन हो चुका है। कल ही श्रीलंका के संस्कृति मंत्री ने श्रीलंका में भी गीता महोत्सव का आयोजन करवाने के लिए उनसे बातचीत की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संतों का स्वागत भी किया और उन्हें गीता के प्रचार-प्रसार को गति देने का आग्रह किया।

Previous Post

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार से सिद्धिविनायक टाइम्स के साथ सीधी बातचीत

Next Post

Haryana : ठेकेदारों पर लगाई गई पैनल्टीज का बकाया एरियर की जल्दी से जल्दी वसूली करें ताकि प्रदेश के राजस्व में हो बढ़ोतरी : उप मुख्यमंत्री

सिद्धि विनायक टाइम्स ब्यूरो

भाजपा ने बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश सरकार पर बोला हमला

भाजपा ने बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश सरकार पर बोला हमला

Himachal Vidhansabha Winter Session : रोज़गार को लेकर नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव की मांग पूरी न होने पर भाजपा विधायकों का सदन से वॉक आउट

Himachal Vidhansabha Winter Session : रोज़गार को लेकर नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव की मांग पूरी न होने पर भाजपा विधायकों का सदन से वॉक आउट

Vidhansabha Winter Session : बीजेपी ने दूसरी बार विधानसभा से वॉकआउट किया

Vidhansabha Winter Session : बीजेपी ने दूसरी बार विधानसभा से वॉकआउट किया

Vidhansabha Winter Session : विरोध जैसा भी हो विपक्ष करे , सता पक्ष को कोई फर्क नहीं पड़ता  :सुक्खू

Vidhansabha Winter Session : विरोध जैसा भी हो विपक्ष करे , सता पक्ष को कोई फर्क नहीं पड़ता :सुक्खू

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने संभाला पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने संभाला पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार

May 27, 2026
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार का भाजपा पर पलटवार और आचार संहिता पर स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार का भाजपा पर पलटवार और आचार संहिता पर स्पष्टीकरण

May 27, 2026
कांगड़ा जिला पंचायत चुनाव: 287 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, लोकतंत्र के पर्व में उमड़ा उत्साह

कांगड़ा जिला पंचायत चुनाव: 287 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, लोकतंत्र के पर्व में उमड़ा उत्साह

May 27, 2026
तिब्बती संस्कृति का महाकुंभ: धर्मशाला में तीन दिवसीय तिब्बती उत्सव का भव्य आगाज

तिब्बती संस्कृति का महाकुंभ: धर्मशाला में तीन दिवसीय तिब्बती उत्सव का भव्य आगाज

May 27, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

190

Recent News

लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने संभाला पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने संभाला पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार

2026/05/27 07:33:07am
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार का भाजपा पर पलटवार और आचार संहिता पर स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार का भाजपा पर पलटवार और आचार संहिता पर स्पष्टीकरण

2026/05/27 07:28:39am
कांगड़ा जिला पंचायत चुनाव: 287 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, लोकतंत्र के पर्व में उमड़ा उत्साह

कांगड़ा जिला पंचायत चुनाव: 287 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, लोकतंत्र के पर्व में उमड़ा उत्साह

2026/05/27 07:19:18am
तिब्बती संस्कृति का महाकुंभ: धर्मशाला में तीन दिवसीय तिब्बती उत्सव का भव्य आगाज

तिब्बती संस्कृति का महाकुंभ: धर्मशाला में तीन दिवसीय तिब्बती उत्सव का भव्य आगाज

2026/05/27 07:16:38am
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    521
    5587
    Visitors Today
    3724340
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us