Friday, April 10, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > 10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

SIDHIVINAYAKTIMESH by SIDHIVINAYAKTIMESH
1 hour ago
in Himachal
0

 

10 अप्रैल के भारतीय इतिहास में प्रमुख घटनाओं में 1894 में गांधीजी द्वारा नटाल इंडियन कांग्रेस की स्थापना और 1995 में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन शामिल है। इसके अतिरिक्त, इस दिन टाइटेनिक की पहली यात्रा (1912) ‘‘कभी न डूब सकने वाले’’ पोत के रूप में प्रचारित किए गए टाइटैनिक जहाज का 10 अप्रैल से गहरा नाता है। यह बदकिस्मत जहाज 10 अप्रैल के दिन ही ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर रवाना हुआ था। वैसे टाइटैनिक जहाज का जिक्र आते ही इससे जुड़ी दुर्घटना के तमाम मंजर आंखों के सामने से गुजर जाते हैं।
वैसे यह भी हकीकत है कि जहाज कब बना, किसने बनाया, यह कब अपनी यात्रा पर निकला यह सब तथ्य 1997 में आई फिल्म टाइटैनिक ने धुंधले कर दिए और याद रह गई जेम्स कैमरन की यह शानदार फिल्म, विशाल जहाज के डेक पर बांहें फैलाए खड़े लियोनार्डो डी कैप्रियो और केट विंस्लेट, नीले हीरे वाली माला और पानी का रौद्र रूप। और कई राजनीतिक/ऐतिहासिक घटनाओं का संदर्भ मिलता है।

10 अप्रैल 1802 भारत का महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण मद्रास के पास एक आधार रेखा के मापन के साथ शुरू हुआ। मेजर लैम्बटन ने उत्तरी छोर पर सेंट थॉमस पर्वत और दक्षिणी छोर पर पेरुम्बौक पहाड़ी वाले समतल मैदानों का चयन किया। आधार रेखा 7.5 मील (12.1 किमी) लंबी थी।
10 अप्रैल 1868 इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
10 अप्रैल 1875 स्वामी दयानंद सरस्वती ने गिरगांव, मुंबई में आर्यसमाज की स्थापना की।
10 अप्रैल 1889 राम चंद्र चटर्जी ने अपनी पहली गुब्बारे की उड़ान स्पेंसर के साथ ली। दोनों ने द वायसराय नाम के गुब्बारे में कार्केलडांगा में ओरिएंटर गैस कंपनी के मैदान में यह उड़ान भरी. इस तरह चटर्जी गुब्बारे से उड़ान भरने वाले पहले भारतीय भी बन गए।
10 अप्रैल 1917 महात्मा गाँधी ने बिहार में ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की। यह भारत में उनका पहला सत्याग्रह था, जिसका उद्देश्य तिनकठिया प्रणाली के तहत नील की खेती के लिए मजबूर किसानों को शोषण से मुक्त कराना था। राजकुमार शुक्ल के निमंत्रण पर, गांधीजी ने यहां अहिंसक सविनय अवज्ञा से किसानों को जीत दिलाई।
10 अप्रैल 1982 भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह “इनसेट-1ए” का सफल प्रक्षेपण।
10 अप्रैल 1991 कृत्रिम उपग्रहों का उपयोग करते हुए पहला चक्रवात अवलोकन।
10 अप्रैल 1999 भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों—भारत से फिक्की (FICCI – Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry) और पाकिस्तान से एफपीसीसीसीआई (FPCCI – Federation of Pakistan Chambers of Commerce and Industry)—ने मिलकर भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स (India-Pakistan Chamber of Commerce and Industry – IPCCI) का विधिवत गठन किया था।
10 अप्रैल 2000 पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
10 अप्रैल 2001 रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करते हुए, भारत और ईरान ने ऐतिहासिक तेहरान घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने, अफगानिस्तान में एक व्यापक आधार वाली सरकार की स्थापना करने और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर साझा चिंता व्यक्त करने की बात कही गई थी।
10 अप्रैल 2005 महिला क्रिकेट विश्व कप: आस्ट्रेलिया ने 98 रन से भारत को हराया।
10 अप्रैल 2008 सर्वोच्च न्यायालय ने अशोक कुमार ठाकुर बनाम भारत संघ मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए, केंद्रीय शिक्षण संस्थानों (IIT, IIM, AIIMS, NIT आदि) में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक मान्यता दे दी। कोर्ट ने 93वें संवैधानिक संशोधन और 2006 के अधिनियम को बरकरार रखा, लेकिन ओबीसी के “क्रीमी लेयर” (सम्पन्न वर्ग) को इस लाभ से बाहर रखने का निर्देश दिया।
10 अप्रैल 2008 नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
10 अप्रैल 2016 केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में लगे भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल। पुत्तिंगल मंदिर हादसा एक भयावह आतिशबाजी विस्फोट है जो कोल्लम के परावुर पुत्तिंगल मंदिर में भारतीय मानक समयानुसार (आईएसटी) रात्रि 03:30 बजे (22:15 जीएमटी) पर हुआ था। इस हादसे में 111 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए।

*10 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति*
1755 सैमुअल हैनिमैन – क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान छद्म-वैज्ञानिक होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता का मीसेन पूर्वी जर्मनी में जन्म। आपके पिता जी एक पोर्सिलीन पेन्‍टर थे और आपने अपना बचपन अभावों और बहुत गरीबी में बिताया था। एम0डी0 डिग्री प्राप्‍त एलोपैथी चिकित्‍सा विज्ञान के ज्ञाता थे। (निधन: 2 जुलाई 1843, पेरिस, फ़्रान्स)
1880 सी. वाई. चिन्तामणि – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापक का विजयनगर, आन्ध्र प्रदेश में जन्म हुआ। (निधन: 1 जुलाई 1941)
1894 घनश्यामदास बिड़ला – भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बी. के. के. एम. बिड़ला समूह के संस्थापक, भारतीय उद्योगपति का पिलानी, राजस्थान में जन्म। (निधन: 11 जून 1983, लंदन, यूनाइटेड किंगडम)
1897 प्रफुल्लचंद्र सेन – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गाँधी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी का खुल्ना, बांग्लादेश में जन्म। (निधन: 25 सितंबर 1990, कोलकाता)
1909 नौतम भट्ट – भारतीय रक्षा वैज्ञानिक का गुजरात के जामनगर में जन्म। (निधन: 6 जुलाई 2005)
1928 मेजर धनसिंह थापा – परमवीर चक्र सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक का शिमला में जन्म। (निधन: 6 सितंबर 2005, पुणे)
1932 किशोरी अमोनकर – हिंदुस्ताननी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिका और अतरौली, जयपुर घराने की अग्रणी गायिका का मुम्बई में जन्म। (निधन: 3 अप्रैल 2017, प्रभादेवी, मुम्बई)
1981 प्रसाद बर्वे – भारतीय टेलीविजन अभिनेता, आवाज डबिंग अभिनेता और फ़िल्म अभिनेता का पुणे में जन्म।
1986 आयशा टाकिया – भारतीय अभिनेत्री का चेम्बूर मुंबई, महाराष्ट्र में गुजराती पिता निशित व मुस्लिम माँ फ़रीदा के यहाँ हुआ। इनके पति फरहान आज़मी हैं।

*10 अप्रैल को इनकी होती है पुण्यतिथि*
1995 मोरारजी देसाई – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री का मुम्बई में निधन। (जन्म: 29 फ़रवरी 1896, वलसाड, गुजरात)

*10 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
* आर्य समाज स्थापना दिवस: आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आन्दोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने १८७५ में बंबई में मथुरा के स्वामी विरजानन्द की प्रेरणा से की थी। यह आन्दोलन पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया स्वरूप हिंदू धर्म में सुधार के लिए प्रारम्भ हुआ था।
* जल संसाधन दिवस: जल संसाधन दिवस भारत में 10 अप्रैल को मनाया जाता है. यह एक खास दिन देश भर के पानी के भंडार को सुरक्षित रखने और उसे बचाने के उद्देश्य से तय किया गया है
* विश्व होम्योपैथी दिवस: दुनियाभर में 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी इलाज के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर वर्ष भारत सरकार एक थीम जारी करती है।
* रेल सप्ताह: रेल सप्ताह: 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मनाया जाता है।

*कृपया ध्यान दें*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

Tags: #india #sidhivinayaktimes #news
Previous Post

अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

SIDHIVINAYAKTIMESH

SIDHIVINAYAKTIMESH

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

April 10, 2026
अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

April 10, 2026
पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

April 10, 2026

देहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत और 15 घायल

April 10, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

2

Recent News

10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

2026/04/10 08:04:22pm
अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

2026/04/10 07:57:31pm
पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

2026/04/10 07:54:31pm

देहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत और 15 घायल

2026/04/10 07:46:22pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    450
    5390
    Visitors Today
    3157390
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us