सिद्धविनायक टाइम्स शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डी.एल.एड. (D.El.Ed.) सत्र 2025–27 के लिए निजी शिक्षण संस्थानों में शेष रिक्त सीटों को भरने हेतु दूसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार प्रथम चरण के बाद अब भी कुल 697 सीटें खाली हैं, जिनमें 321 अनुदानित तथा 376 गैर-अनुदानित सीटें शामिल हैं। इन सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 4 फरवरी से बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। पहले चरण की काउंसलिंग 4 से 7 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें अंकवार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:https://sidhivinayaktimes.com/mla-vinod-kumar-lasheuring-panchayat-building-inauguration/
यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो 10 से 12 फरवरी तक दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें न्यूनतम 27 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को वेबसाइट से बायोडाटा फॉर्म भरकर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों व प्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सीटों का आवंटन योग्यता के आधार पर केवल एक बार किया जाएगा और सीटें पूर्ण होते ही काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।





















