Sunday, April 12, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • वीडियो
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
  • Himachal Halchal
  • Feature or Lekh
  • English
  • E-Paper
  • Career
    • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Himachal Cabinate : शिक्षा मंत्री अचानक बैठक से बाहर निकल आए और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उन्हें मना कर वापस ले गए.

Himachal Cabinate : शिक्षा मंत्री अचानक बैठक से बाहर निकल आए और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उन्हें मना कर वापस ले गए.

Admin by Admin
2 years ago
in Himachal, Latest News, Video
0

हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक हलचल के बीच प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में हुई. इस दौरान 50 से ज्यादा एजेंडा पर चर्चा हुई. हालांकि सुर्खियां तब बनी जब जगत सिंह नेगी के बाद शिक्षा मंत्री अचानक बैठक से बाहर निकल आए और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उन्हें मना कर वापस ले गए. हालांकि इसको लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेटे के पहली बार हॉस्टल जाने के चलते वह बैठक से जल्दी चले आए थे I

वहीं कैबिनेट से अचानक उठकर आने और फिर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ वापस जाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका बेटा पहली मर्तबा हॉस्टल जा रहा है. ऐसे में वह बैठक से जल्दी उठ कर चले आए. ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि एजेंडा पूरा करके जाना बेहतर है. लिहाज़ा वापस लौट गए. वहीं इस दौरान भावुक होने की बात पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी आदमी है जल्दी भावुक हो जाते हैं I

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने पशुपालन विभाग में सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पशु चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग के लिए विभाग में 1000 मल्टी टास्क वर्कर्स रखने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में लोक निर्माण विभाग में जेओए (आईटी) के 30 पद भरने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के आर्किटेक्ट विंग में वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के 4 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में पीटीए नीति के तहत रखेे गए 46 पात्र शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया, जो राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार अपेक्षित योग्यताएं पूरी करते हैं।

बैठक में 10 फूड सेफ्टी वाहन खरीदने और स्वास्थ्य विभाग में 10 खाद्य विश्लेषकों, 10 परिचारकों और 10 ड्राइवरों की सेवाएं लेने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बंगाल चौकी, थरांगन, सलिहार, बोहन भट्टी, देहरियां को राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय चौकाथ को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालय चन्द्रौण को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त जिला चंबा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय फगोट को राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय जोलना, रंग, भराड़ी और मथोलु को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला शिमला के विकास खंड ठियोग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय कराणा को राजकीय उच्च विद्यालय में आवश्यक पदों के साथ स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत मशोबरा और ब्यूलिया के और क्षेत्रों को नगर निगम शिमला के दायरे में शामिल करने को मंजूरी प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी, जयसिंहपुर और पालमपुर में जल शक्ति विभाग के मंडल खोलने का निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने और लोगों की सुविधा के दृष्टिगत चंबा जिला में जल शक्ति मण्डल को डलहौजी से चुवाड़ी स्थानान्तरित करने और शिमला जिला में जल शक्ति विभाग के कसुम्पटी, सुन्नी, नेरवा और मतियाणा मण्डलों के पुनर्गठन करने का निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने ऊना जिले में 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल हरोली को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने, शिमला जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, सिरमौर जिले की ग्राम पंचायत कोटा पब के कंडी में स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने और ऊना जिले के बालीवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ आवश्यक पद भरने को मंजूरी दी।
मंत्रिमण्डल ने लोगों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग के ममलीग अनुभाग को विभाग के अर्की मण्डल से सोलन मण्डल में स्थानांतरित करने का भी निर्णय लिया।
मंत्रिमंडल ने जिला हमीरपुर के नादौन में लोक निर्माण विभाग का मण्डल और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग का उपमंडल खोलने तथा इनमें आवश्यक पदों को भरने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त हरोली में लोक निर्माण विभाग का एक नया मंडल खोलने और आवश्यक पदों को सृजित कर भरने तथा जिला कांगड़ा में उप-तहसील प्रागपुर को तहसील में स्तरोन्नत कर आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में मंडी जिले के धर्मपुर में उपमंडलीय पुलिस कार्यालय खोलने, हमीरपुर जिले के भोरंज पुलिस स्टेशन के तहत लदरौर में पुलिस चौकी खोलने और कुल्लू जिले में पुलिस चौकी मणिकर्ण को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन और भरने को मंजूरी दी गई। बद्दी पुलिस जिले में सिटी पुलिस पोस्ट वर्धमान को क्रियाशील बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला शिमला के ब्लॉक टिक्कर में स्वास्थ्य उप-केंद्र कोठारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने को मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा के जिला स्तरीय छिंज सल्याणा, लिदबार मेले, ऊना जिला के हरोली उत्सव और बिलासपुर जिला के घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को राज्य स्तरीय मेले में स्तरोन्नत करने को मंजूरी दी। इसके अलावा, जयसिंहपुर का होली मेला, जिला बिलासपुर का अजमेर (भराड़ी) ग्रीष्मोत्सव, सांगला होली उत्सव और गंगथ कारु महाराज मेला को जिला स्तरीय मेलों में स्तरोन्नत करने का भी निर्णय लिया गया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में चुवाडी में जल शक्ति विभाग का मण्डल कार्यालय प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जिला चंबा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय फगोट को राजकीय उच्च विद्यालय तथा राजकीय उच्च विद्यालय जोलना, रंग, भराड़ी और मथोलु को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहुता में चिकित्सा अधिकारी व डंेंटल मैकेनिक का एक-एक अतिरिक्त पद सृजित करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इन निर्णयों से क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से लम्बित मांगें पूरी हुई हैं।

 

Previous Post

सुधीर ने कांग्रेस को हमेशा तोड़ने का काम किया : मल्ली

Next Post

कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहना कठिन, मंत्रिमंडल की बैठक से भाग रहे मंत्री, हिमाचल में हो सकता है कुछ भी कार्यकर्ता रहे तैयार : जयराम ठाकुर

Admin

Admin

Next Post
कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहना कठिन, मंत्रिमंडल की बैठक से भाग रहे मंत्री, हिमाचल में हो सकता है कुछ भी कार्यकर्ता रहे तैयार : जयराम ठाकुर

कांग्रेस सरकार का सत्ता में रहना कठिन, मंत्रिमंडल की बैठक से भाग रहे मंत्री, हिमाचल में हो सकता है कुछ भी कार्यकर्ता रहे तैयार : जयराम ठाकुर

कांग्रेस से दगा करने वाले बर्खास्त विधायक हुए बेनकाब: निशांत शर्मा

कांग्रेस से दगा करने वाले बर्खास्त विधायक हुए बेनकाब: निशांत शर्मा

टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत व इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी पहुंचे धर्मशाला

टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत व इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी पहुंचे धर्मशाला

Latest Shimla News Headlines

केंद्रीय विश्वविद्यालय संगर्ष समिति ने स्थगित किया आंदोलन : समाज सेवी अतुल भारद्वाज

IND VS ENG Update

IND VS ENG Test Match Update : धर्मशाला में खराब मौसम के कारण रद्द हुए दोनों टीमों के के अभ्यास सत्र

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0

10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

April 10, 2026
अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

April 10, 2026
पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

April 10, 2026

देहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत और 15 घायल

April 10, 2026

Polls

तीसरा टी 20 इंटरनेशनल मैच कौन सी टीम जीतेगी?

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

330

Recent News

10 अप्रैल का भारतीय इतिहास

2026/04/10 08:04:22pm
अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

अभी एटीएस अनिवार्य, मैनुअल फिटनेस टेस्ट को लेकर मंत्रालय से मांगी है अनुमति

2026/04/10 07:57:31pm
पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

पीयू में ‘कवच 3.0’ का हुआ भव्य समापन

2026/04/10 07:54:31pm

देहरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत और 15 घायल

2026/04/10 07:46:22pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    692
    883
    Visitors Today
    3168245
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • वीडियो
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
    • Himachal Halchal
    • Feature or Lekh
    • English
    • E-Paper
    • Career
      • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us







      WhatsApp us