हमीरपुर :भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का 83वां जन्मदिन शुक्रवार को उनके पैतृक निवास समीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के कोने-कोने से भाजपा नेता और कार्यकर्ता धूमल को बधाई देने के लिए पहुंचे हुए थे। धूमल ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ के काटा इस मौके पर कन्या पूजन भी किया गया। अनुराग ठाकुर ने पिता को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की। सैकड़ो कार्यकर्ता सुबह ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे और दिनभर यह कम चला रहा।
वहीं इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल जननायक है और वह पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनमानस के दिल पर भी राज करते हैं उनके कार्यकाल में हिमाचल में विकास की जो गंगा वहीं थी उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा पार्टी और नेताओं को मिलता रहता है।
बाइट– राकेश ठाकुर ( जिला भाजपा अध्यक्ष)

















