Friday, July 3, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > Shimla > शिक्षा मंत्री ने 66 केवी सब स्टेशन और अंटी की सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री ने 66 केवी सब स्टेशन और अंटी की सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री ने खेल प्रतियोगिताओं में की शिरकत

Aniket Soni by Aniket Soni
2 years ago
in Himachal, Shimla
0

शिमला।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के हाटकोटी स्थित नवनिर्मित 66 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण किया। जिसका निर्माण कार्य लगभग 48 करोड़ रुपए से पूर्ण किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस सब स्टेशन के उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। विद्युत आपूर्ति के लिए क्षेत्र के लोगों को नोगली (रामपुर) से आने वाली बिजली आपूर्ति पर ही निर्भर रहना पड़ता था। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता था लेकिन अब वह समस्या नहीं रहेंगी।

उन्होंने कहा कि समोली हाटकोटी आपूर्ति लाइन से जुड़ने के बाद वोल्टेज और अधिक सशक्त होगी। इस सब स्टेशन से न केवल जुब्बल बल्कि साथ लगते रोहडू क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे। परियोजना मे सब स्टेशन के निर्माण पर 18 करोड़ तथा ट्रांसमिशन लाइन पर लगभग 29 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। बिजली की सप्लाई को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु नोगली से आने वाली पुरानी लाइन की भी 24 करोड़ की लागत से मरम्मत की गई है।

ग्राम पंचायत अंटी की सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत अंटी के अंतर्गत बागवानी सिंचाई के लिए 2 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित बहाव सिंचाई योजना के पहले और तीसरे चरण का लोकार्पण किया। इस योजना से स्थानीय पंचायत के चींग, भोराड सभाड़, ढाडी आदि गांव लाभान्वित होंगे।

शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसोग के 66 लाख से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंटी पंचायत कांग्रेस पार्टी का एक मजबूत गढ़ है और उन्हें ख़ुशी है कि प्रत्येक चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को यहाँ से बढ़त मिलती है और इस क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार विपरीत आर्थिक परिस्थिति और पिछली साल हुई त्रासदी के बावजूद अभूतपूर्व विकास कर रही है। इसी कड़ी में आज अंटी पंचायत में बागवानी सिंचाई योजना के पहले और तीसरे चरण का उद्घाटन किया गया है तथा शीघ्र ही 5 करोड़ 40 लाख की लागत से अन्य दो चरणों को भी पूरा किया जाएगा।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र के अंतर्गत टिक्कर में स्वर्गीय रोहित पापटा मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर के प्रांगण मे आयोजित समारोह मे रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण एवं ज़रूरी अंग है। इसलिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं होना अति आवश्यक है। उन्होंने नावर क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए बताया कि नावर क्षेत्र हमेशा से ही कांग्रेस का मज़बूत किला रहा है और हाल ही मे सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में नावर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिली है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जाएगा ताकि यहां के बागवानों को सेब परिवहन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आने वाले समय मे क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी ताकि आमजन को उसका लाभ मिल सके। शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मण्डल थाना (टिक्कर) को अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने किया सिरठी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सिरठी में आयोजित रवि ससरामटा मेमोरियल कुप्पड़ वैली सिरठी क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेल हम सब के जीवन के लिए आवश्यक है। खेल से जहां एक मनुष्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है वहीं नशे से दूर रहने के लिए भी कारगर साबित होता है।

23 जून को शिक्षा मंत्री का प्रवास कार्यक्रम

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 23 जून को प्रातः 10.30 बजे नंदपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 2 बजे मंढोल में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्यातिथि होंगे। इसके पश्चात वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, उपमंडलाधिकारी रोहडू विजय वर्धन, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: #66KVsubstation#EducationMinister#GramPanchayatAnti#Hatkoti#irrigationscheme#JubbalKotkhaiassemblyconstituenc#sidhivinayaktimes#sports
Previous Post

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में झूठ की दुकान खोल रखी है : आशीष शर्मा

Next Post

शारीरिक कसरत से कहीं ज्यादा एक गहन दर्शन है योग : राज्यपाल शुक्ल

Aniket Soni

Aniket Soni

Next Post
शारीरिक कसरत से कहीं ज्यादा एक गहन दर्शन है योग : राज्यपाल शुक्ल

शारीरिक कसरत से कहीं ज्यादा एक गहन दर्शन है योग : राज्यपाल शुक्ल

गोहाना में संत कबीर के नाम पर होगा एक चौक का निर्माण : मुख्यमंत्री

गोहाना में संत कबीर के नाम पर होगा एक चौक का निर्माण : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

PM मोदी ने 18वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में ली शपथ

आज संसदीय लोकतंत्र में गौरव का दिन है, गर्व करने का दिन है : मोदी

आज संसदीय लोकतंत्र में गौरव का दिन है, गर्व करने का दिन है : मोदी

झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ

झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

June 30, 2026
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

June 30, 2026
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

June 21, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

June 21, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

801

Recent News

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

नोफल एक उम्मीद संस्था ने शिमला प्रेस क्लब को भेंट किया आरओ

2026/06/30 06:07:46pm
 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

 The Right Moment to Blood Vaibhav Suryavanshi?Is India Missing

2026/06/30 11:19:01am
जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज 5 से 10 जुलाई के बीच होगा शुरू: सीएम सुक्खू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में किया योगाभ्यास; हिमाचल में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स कराने की पेश करेंगे दावेदारी

2026/06/21 07:05:20pm
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल्लू में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

2026/06/21 06:58:47pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    358
    542
    Visitors Today
    4276940
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us