हमीरपुर: जिला हमीरपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त (DC) गंधर्व राठौर की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति एक निर्धारित प्राथमिकता सूची (Priority List) के आधार पर की जाएगी।
शिक्षण संस्थान रहेंगे पहली प्राथमिकता
बैठक में तय हुआ कि आवश्यक सेवाओं में बाधा न आए, इसके लिए शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज और एनआईटी हमीरपुर) को वितरण में सबसे ऊपर रखा जाएगा। इसके बाद होटल-रेस्टोरेंट, सामाजिक समारोह (शादी-ब्याह), फार्मास्यूटिकल उद्योग और सरकारी विश्राम गृहों व कैंटीन को वरीयता दी जाएगी।

घरेलू गैस की कोई कमी नहीं: अफवाहों से बचें
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और मांग के अनुसार स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराकर सिलेंडरों की जमाखोरी (Hoarding) करें।

पारदर्शिता पर जोर
डीसी ने आश्वस्त किया कि गैस सिलेंडर के लिए आवेदन करने वाले हर उपभोक्ता को उनकी बारी के अनुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी से नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।