Tuesday, June 16, 2026
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
  • –
  • देश समाचार
  • खेल
  • चुनाव 2026
  • हिमाचल
    • शिमला
    • सोलन
    • किनौर
    • सिरमौर
    • कांगड़ा
    • हमीरपुर
    • मंडी
    • बिलासपुर
    • ऊना
    • चंबा
    • कुल्लू
    • लाहुल-स्पीति
  • राज्य
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
  • राजनीति
    • वीडियो
    • Feature or Lekh
    • English
  • E-Paper
  • Career
  • Jyotish Bhagya
No Result
View All Result
SidhivinayakTimes
ई पेपर

SidhivinayakTimes > Himachal > उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का किया शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का किया शुभारंभ

Admin by Admin
3 years ago
in Himachal
0
ऊना :  प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 महीनों के दौरान किए गए प्रयासों की बदौलत वर्तमान में बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी विकास परियोजनाएं जमीनी स्तर पर दिखने जा रही हैं। इसका साक्षी बाथू में निर्मित राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर भवन बना, जहां पर सोमवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की उपस्थिति में एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनाए गए बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने दुलैहड़ में 31.05 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बल्क ड्रग के लिए 15 एमएलडी की पेयजल योजना, 10.06 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली प्रशासनिक खंड बल्क ड्रग पार्क के लिए उठाऊ पेयजल योजना तथा 11.75 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली बल्क ड्रग पार्क की पेयजल के भूजल स्त्रोतों के पुनर्भरण हेतू  परियोजना का शिलान्यास भी किया।
बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्पाेरेट कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाथू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब दो दशक पूर्व विकास की दृष्टि से पिछड़ा कहे जाने वाला हरोली विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में विकास के मामले में न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार होने जा रहा है जिसका श्रेय विस क्षेत्र की जनता को जाता है जिनके निरंतर समर्थन व आशीर्वाद से उन्हें लगातार 5वीं बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का हब बन चुका है। विस क्षेत्र में अकादमिक और व्यवसायिक शैक्षणिक संस्थान खोले गए हैं जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा मिल रही है और बडे़-बडे़ संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र में केवल चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे वहीं वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एक केंद्रीय विद्यालय तथा तीन महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए लगभग 32 करोड रुपए की पेयजल योजना, बल्क ड्रग पार्क के प्रशासनिक खंड के लिए लगभग 10 करोड रुपए की पेयजल योजना तथा बल्क ड्रग पार्क की पेयजल योजनाओं के भूजल स्रोतों के पुनर्भरण हेतु लगभग 12 करोड़ रुपए की इन सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य को अगले 6 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा पुल बनने के बाद अब सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक पोलियां में बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्वां नदी पर लगभग 52 करोड़ पर की लागत से पंडोगा व त्यूड़ी के मध्य एक पुल का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के के हर खेत को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए बीत सिंचाई योजना-दो बनाई जा रही है जिसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना पर तीव्रता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सम्पूर्ण हरोली, विकसित हरोली होगी जिसके लिए वह कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस में तीव्र गति से विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है ताकि भावी पीढ़ी को किसी भी समस्या का सामना न करना पडे। इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग का नया डिवीज़न स्थापित किया गया है। यहां पर जल शक्ति विभाग का पूरा स्टाफ बैठेगा। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे।
इससे पूर्व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले ड्रग पार्क से न केवल हरोली विधानसभा क्षेत्र बल्कि समूचे जिला ऊना की आर्थिकी में अभूतपूर्व सुधार होगा तथा हजारों लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क में सड़क निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को तथा विद्युत संबंधी परियोजनाओं के लिए 34 करोड रुपए उद्योग विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। उद्योग मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के गांव पंजुआना में 175 एकड़ भूमि पर एक बड़ी टाउनशिप विकसित की जा रही है जिसमें बल्क ड्रग पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों के लगभग 10 हजार अधिकारियों व कर्मचारी को को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल के दौरान सरकारी क्षेत्र में लगभग 10 हजार पद स्वीकृत किए हैं। उन्होंने जानकारी दी की वन विभाग में 2100 वनरक्षक तथा आयुष विभाग में 1500 योग अनुदेशक प्रत्येक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार चुनावों से पूर्व दी गई गारंटीयों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है जिसकी शुरुआत सरकार ने अपने कार्यकाल के आरंभ में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के साथ कर दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक विस क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ जो वायदे किए गए हैं उन्हें पांच वर्षों में प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि हरोली ली विधानसभा क्षेत्रवासी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जैसे ईमानदार जुझारू व सक्षम नेता मिले हैं जो विधानसभा में सदैव अपने क्षेत्र वासियों के हितों की मजबूती के साथ पैरवी करते हैं।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालते ही भ्रष्टाचार तथा नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है जिसकी बदौलत पूर्व सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का अड्डा बने अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के कई घोटाले उजागर हुए तथा कई दोषी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी तथा अवैध खनन जैसे कामों में लगे दोषियों के खिलाफ भी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व उधोग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने उपमुख्यमंत्री तथा उधोग मंत्री का विधिवत स्वागत किया तथा हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क संबंधी कार्य प्रगति बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क की पेयजल तथा विद्युत से संबंधित परियोजनाओं को वेहद तीव्र गति से काम किया जा रहा है तथा रिकॉर्ड अवधि में इन्हें पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के रणजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर व सतीश बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत बाथू की प्रधान सुरेखा राना, हरोली ब्लॉक औधोगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल, मैहतपुर औधोगिक संघ के अध्यक्ष सी एस कपूर, हिमाचल दवा उत्पादक संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा उधोग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (सड़क सुरक्षा) नरेश ठाकुर व उपनिदेशक ओंकार सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता विजय डटवालिया, अधीक्षण अभियंता नरेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता पुनीत शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित थे।
Previous Post

Training Workshop on “Nano Quest – A journey of exploration through nanoworld” at CSIR-CSIO, Chandigarh in association with KAMP and CBSE

Next Post

ई-टैक्सी योजना का किया शुभारंभ प्रथम चरण में जारी किए जाएंगे 500 ई-टैक्सी परमिट

Admin

Admin

Next Post
ई-टैक्सी योजना का किया शुभारंभ प्रथम चरण में जारी किए जाएंगे 500 ई-टैक्सी परमिट

ई-टैक्सी योजना का किया शुभारंभ प्रथम चरण में जारी किए जाएंगे 500 ई-टैक्सी परमिट

लंबित राजस्व मामलों का 20 जनवरी तक निपटारा सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

लंबित राजस्व मामलों का 20 जनवरी तक निपटारा सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

Jobs : टौणीदेवी, सुजानपुर और भोरंज में होगी सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजरों की भर्ती

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 5 हजार रुपए :  उपमुख्यमंत्री

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 5 हजार रुपए : उपमुख्यमंत्री

ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 6 हजार नए शिक्षक भर्ती किए जा रहे : रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री 

ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए 6 हजार नए शिक्षक भर्ती किए जा रहे : रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री 

  • न्यूज़ फ़्लैश
  • सुपर ब्रेकिंग न्यूज़
  • एक्सक्लूसिव
कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

कृषि अवसंरचना कोष की डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित

December 4, 2023
Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

Kangra Valley Carnival 2025 Begins in Dharamshala with Colourful Procession

December 24, 2025
Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

Hamirpur–Sujanpur–Thural–Maranda Road Link Gets In-Principle Nod; ₹200 Crore Project to Boost Connectivity

March 17, 2026
देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

देश के युवा पिड़ी को आग में झोकने का काम कर रहें PM मोदी : रिशु तेजटा

June 30, 2023
दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति (President) रामनाथ कोविंद

0
दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के 16 लाख बच्चों की जिंदगी बदल दी, आज हिमाचल से एक मौका मांगने आया हूं: अरविंद केजरीवाल

0

जयराम ठाकुर केवल एक कठपुतली, मैं जयराम की कुंडली भी जानता हूं: विक्रमादित्य

0
अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

अग्नीपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी के धर्मशाला रोड शो से पहले युवाओं ने किया चक्का जाम

0
आज का राशिफल (1 जून 2026): वृषभ राशि में ग्रहों की हलचल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए सोमवार का दिन

ग्रहों का महासंयोग: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

June 16, 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

June 16, 2026
कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

June 16, 2026
नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Polls

Who will win Nagar Nigam elections in Dharamshala

View Results

Loading ... Loading ...

Post View

226

Recent News

आज का राशिफल (1 जून 2026): वृषभ राशि में ग्रहों की हलचल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए सोमवार का दिन

ग्रहों का महासंयोग: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

2026/06/16 12:29:28pm
पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

पंजाब यूनिवर्सिटी ने सी.डी.ओ.ई. में चलाए जा रहे दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में प्रवेश के लिए सत्र 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस जारी किया

2026/06/16 12:27:14pm
कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट, उठाईं मांगें

2026/06/16 12:23:49pm
नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

नशे के खिलाफ जंग बनी जन आंदोलन, सरकार ने जब्त की 51 करोड़ की संपत्ति: मुख्यमंत्री

2026/06/16 12:12:42pm
SidhivinayakTimes

Sidhivinayaktimes , a Digital Media sharing people's thoughts valuable information and news in bilingual around global🌎. The Digital Media platform was started on December 2021. Portal was registered under the Ministry of Information and Broadcasting Govt of India 🇮🇳 in accordance with rule 18 of the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021.

Email: sidhivinayaktimes@gmail.com

Phone: 9816013276

Browse By Category

  • Himachal
  • National
  • Punjab
  • Sidhivinayaktimes E-Paper
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Feature or Lekh
  • Video
  • Sports

    Visitors

    Live visitors
    340
    15052
    Visitors Today
    3955901
    Total
    Visitors

    Advertise With Us

    Advertise With Us

    Publish Your News With Us

    Follow Us

    Call Us

    +91-9816013276

    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    No Result
    View All Result
    • –
    • देश समाचार
    • खेल
    • चुनाव 2026
    • हिमाचल
      • शिमला
      • सोलन
      • किनौर
      • सिरमौर
      • कांगड़ा
      • हमीरपुर
      • मंडी
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • चंबा
      • कुल्लू
      • लाहुल-स्पीति
    • राज्य
      • हरियाणा
      • पंजाब
      • चंडीगढ़
    • राजनीति
      • वीडियो
      • Feature or Lekh
      • English
    • E-Paper
    • Career
    • Jyotish Bhagya

    Sitemap | © 2026 Sidhivinayak Times - All Rights Reserved
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Term & Conditions

    advanced-floating-content-close-btnContact Us

    Advertise With Us

      WhatsApp us